Big news - काशी के गलियों में गरजा बुलडोजर : वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज
Editor
Sat, May 9, 2026
वाराणसी- बाबा विश्ननाथ की नगरी जिसकी संकरी गलियां पुरातन संस्कृति का बखान करती हैं। उन गलियों में आधुनिकता का बुलडोजर चल रहा है। काशी की विश्व प्रसिद्ध दाल मंडी अब दमींदोज की जा रही है,कारण है संकीर्ण रास्ते। अब इस मंडी की इमारतों को तोड़कर गलियों को चौड़ा किया जाना है। प्रशासन विकास को लेकर एक्शन मोड में दिखा है।
पहले कुछ दुकानों को तोड़ा गया था और अब 45 दुकानों को और तोड़ा जा रहा है। कुल मिलाकर 75 दुकानों को निस्तनाबूत करने का नोटिश जारी किया गया है।
संकरी गलियों को चौड़ा करने के अभियान के तहत यह प्रशासनिक करवाई की जा रही है। और जिनकी दुकानें इस राह में रोड़ा बन रही थीं,प्रशासन ने उन्हें मुवावजा देकर विस्थापित करने कहा है। यह महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।
बाबा की नगरी में बाबा के बुलडोजर की चर्चा बड़ी तेजी से हो रही है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है,यह प्रधानमंत्री का लोकसभा क्षेत्र है और काशी की विरासत की निशानी भी। लेकिन,आधुनिकता के इस सौंदर्यीकरण के दौर में विकास जरूरी है,इस लिए संकरी गलियों को तोड़ा जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन