ब्रेकिंग

जगद्गुरु शंकराचार्य माथे पर लगाई माटी,किया शंखनाद

पहुंचेगा सीएम योगी के क्षेत्र में,साध्वी जगदंबा ने भरी हुंकार

बढ़ते वोट प्रतिशत व पीएम मोदी का काशी प्रवेश क्या है गणित

बंगाल की धरती पर गरजा यूपी का दबंग आईपीएस

गविष्टि यात्रा बनी सनातनियों की हुंकार;शंकराचार्य जी आये आगे

सूचना

BREAKING NEWS- गविष्ठि यात्रा में पीएम मोदी के राज्य से निकला गो रथ : पहुंचेगा सीएम योगी के क्षेत्र में,साध्वी जगदंबा ने भरी हुंकार

Editor

Sat, May 2, 2026

अहमदाबाद- गौ रक्षा के लिए निकाली जा रही गविष्ठि यात्रा की चर्चा देश भर होने लगी है। गो माता को सुरक्षा,सेवा और सम्मान प्रदान किया जाय इसकी आवाज निरंतर गूंज रही है,परन्तु सरकारों ने अभी तक कोई भी ठोस कदम इस ओर नही बढ़ाया है।

गुजरात अहमदाबाद की रहने वाली डॉ निशिता अपना योगदान गविष्ठि यात्रा में दे रही हैं। साध्वी जगदंबा के नाम से इन्हें जाना जाता है। यह ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महराज की इस गविष्ठि यात्रा में पूरी तैयारी के साथ शामिल होने गो रथ के साथ वैशाख पूर्णिमा तिथि को गुजरात से गोरखपुर के लिए निकली हैं। उनका कहना है कि यह गो रथ जिसमें नंदी जी विराजमान हैं। गुजरात,राजस्थान,छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश राज्य से होते हुए उत्तरप्रदेश पहुंचेगा। इस यात्रा का शुभारंभ अनिका आद्यलक्ष्मी ने नंदी बाबा के रथ का पूजन कर किया। रथ पूजन पश्चात माता भद्रकाली का आशीर्वाद लेकर गविष्ठि यात्रा के लिए साध्वी जगदंबा ने प्रस्थान किया।

कर्णावती के भक्तों ने कर्णावती नगर में माता भद्रकाली का आशीर्वाद लेकर किया गया जिसे साध्वी जगदंबा (डॉ निशीथा जी) लेकर निकली हैं और गुजरात राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश में परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाभाग द्वारा 3 मई से प्रस्तावित गविष्ठि यात्रा के साथ इसे जोड़ दिया जाएगा ।

साध्वी जगदंबा ने बताया कि,गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने स्वदेशी गौवंश की हत्या पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कराने, गौहत्या करने वालों के लिए कठोर केंद्रीकृत राष्ट्रव्यापी कानून बनवाने, प्रत्येक जिला में राष्ट्रमाता गौधाम बनाकर गौवंश को पूर्ण संरक्षित करने और जन जन को गौमाता के महात्म्य से अवगत कराने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है।

बता दें कि साध्वी जगदंबा चतुरंगिणी सेना की सर्वाध्यक्ष भी हैं। समाजसेवा व आध्यात्मिक कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वाली डॉ निशिता ने अपना स्थान गुजरात,राजस्थान व उत्तरप्रदेश में भी बनाया है। गो माता के लिए काफी सक्रिय हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें