ब्रेकिंग

कैसे बना विवादित,कट्टर सनातनियों ने प्रकट किया रोष,शंकराचार्य भी आये खट्टर के समर्थन में

माँ गंगा की गोद में गो रक्षा का लिया गया संकल्प,सवा दो लाख सैनिकों का होगा गठन

झाड़ू छोड़ आये कमल के फूल के लिए,तो क्या होगा "आप"का

किसी के घर पर नही चला सकते बुलडोजर !

सपा का रुझान भी मैदान-ए-जंग में आया आगे

सूचना

BREAKING NEWS- चतुरंगिणी सेना ने भरी हुंकार : माँ गंगा की गोद में गो रक्षा का लिया गया संकल्प,सवा दो लाख सैनिकों का होगा गठन

Editor

Sun, Apr 26, 2026

हरिद्वार /उत्तराखंड -

आदिशक्ति गोरक्षा अखाड़ा के संतों को गंगा की गोद में शंकराचार्य ने करवाया गो रक्षा का संकल्प ।

भारत भर में एक नए अखाड़ा परिषद का निर्माण हो गया है। यह अखाड़ा गो माता के लिए बनाया गया है,इसका कार्य गो माता की रक्षा,सेवा व सम्मान होगा। आदिशक्ति गोरक्षा अखाड़ा के परशुधारी सभी सन्तो व गोभक्तों को गो रक्षा का संकल्प ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने हरिद्वार में गंगा की गोद में दिलाया।

बता दें कि इन दिनों पूज्य शंकराचार्य उत्तराखंड की यात्रा में थे। बद्रीनाथ धाम सहित चारों धाम के पट खोलने के लिए शंकराचार्य जी का आगमन हुआ था। उसी दौरान हरिद्वार में चतुरंगिणी सेना के नए सैनिकों को संकल्प दिलाकर हुंकार भरी गई।

हरिद्वार में 'परमाराध्य' परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती '१००८' महाराज के पावन सानिध्य में आदिशक्ति गोरक्षा अखाड़ा के अध्यक्ष शिवम् जी महाराज के साथ महामंडलेश्वर दीपकेश्वरानंदजी, राजेंद्रदासजी, साध्वी धृति सहित करीब 31 गोमंडलेश्वर, गोमहामंडलेश्वरने चंडीघाट पर माँ गंगा की गोद में खड़े रहकर , हाथ में परशु धारण करके गोरक्षा की शपथ ली । यह सेना क्षेत्रों में जाकर और हिंदुओं को भी इसमें जोड़ने का कार्य करेगी। शंकराचार्य जी ने कहा कि जल्द ही सवा दो लाख सनातनी सैनिक गोविष्टि महासभा लखनऊ में गो माता को राज्य माता व राष्ट्र माता बनाने का शंखनाद करेंगे अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इस अवसर पर रामानुजाचार्य श्रीयोगेश्वराचार्यजी एवं चतुरंगिनी सभा के सर्वाध्यक्ष स्वामी तत्व जिज्ञासुजी, ज्योतिर्मठ सचिव किशोर भाई दवे,देवेंद्र पांडेय,निशिता दीक्षित,सहित सैकड़ों लोगों ने गो रक्षा का संकल्प लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें