Breaking-योगी के राज्य में सनातन परंपरा पर चोट! : शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी
Editor
Thu, Apr 9, 2026
जन-आवाज -
सनातन के सजग प्रहरी पर आघात बर्दाश्त नही करेगा भारत!
पूज्य शंकराचार्य पर जानलेवा हमले की धमकी भरा ऑडियो हुआ वायरल
गोहत्या पर मौन अब नही रहेगा हिंदुस्तान
योगी राज में धमकी देने वाला गिरफ्तार होगा कब
पूज्य शंकराचार्य को मिले z प्लस की सुरक्षा
Uttar Pradesh (लखनऊ) - भारतीय वैदिक संस्कृति और परंपरा की वर्षों पुरानी सभ्यता को कुचलने का प्रयास आजकल जोरों पर हैं। इसी क्रम में सबसे बड़ा हमला हिंदुओं के सर्वोच्च धर्म गुरु कहे जाने वाले शंकराचार्य पर बोला गया है। यह आशंका उनके शिष्यों ने जताई है।
सोशल मीडिया पर मिली डिजिटल आडियो धमकी से पूरा सनातन बौखलाया हुआ है। सन्तो के आपसी मतभेद,आरोप प्रत्यारोप तो सुनाई दिखाई देते रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा मुखर रहने वाले ज्योतिर्मठ के वर्तमान शंकराचार्य को जान से मार डालने की धमकी ने सब पर कहर फैला दिया है।
गो माता को राष्ट्र माता बनाने को लेकर देश भर में सबसे ज्यादा चर्चित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज पर कथित तौर पर जानलेवा हमले की धमकी ने बवाल खड़ा कर दिया है। इस धमकी से उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार घिरती दिख रही है। यह धमकी तब मिली है जब शंकराचार्य गो प्रतिष्ठार्थ धर्मयुद्ध का शंखनाद कर चुके हैं। और उनकी जनजागरण यात्रा पूरे प्रदेश में होनी है,इसके लिए 3 मई से 24 जुलाई की तिथि भी घोषित की जा चुकी है। इस यात्रा के दौरान ही उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।
धमकी ऑडियो भरा संदेश है। शंकराचार्य जी के प्रिय शिष्य व ज्योतिर्मठ प्रभारी दण्डी स्वामी प्रत्यक्तचैतन्य मुकुंदानंद गिरी ने बताया कि जब से पूज्य महराज श्री गो माता को लेकर ज्यादा मुखर हुए हैं और लखनऊ कार्यक्रम के बाद यूपी यात्रा करने की घोषणा की है तब से कुछ अराजकतत्व सोशल मीडिया पर अनाप शनाप टिप्पणी कर रहे हैं। लेकिन 6 अप्रैल को जान से मारने की धमकी का ऑडियो सामने आने से मामला गंभीर हो गया है। इस बात को लेकर योगी सरकार को लोग घेरना शुरू कर दिए हैं। लोग कहने लगे हैं कि राज्य और केंद्र में जब हिंदुत्व की सरकार है तब हिन्दू धर्माचार्य को कैसे टारगेट किया जा रहा है?
हालांकि,योगी सरकार पर जनता ने भरोसा जताते हुए कहा है कि बाबा के बुलडोजर पर भरोसा है। साथ ही यह भी विंदु सामने है कि बाबा को शंकराचार्य की गो माता के सम्मान वाली बात मान लेना चाहिए। गो माता को राज्य माता बनाये सरकार !
गो रक्षा पर गोली ? जनता क्या क्या बोली!
गो माता की रक्षा व सम्मान के लिए समर्पित होने वाली सरकार के चुनावी भाषणों से लोगों ने भाजपा को चुना उसके बाद इन्ही के सरकार में गौ रक्षा की बात करने वालों को गोली का सामना करना पड़ रहा है। संतों के आशीर्वाद का सहारा लेकर सत्ता में आई सरकार सन्तों की रक्षा-सुरक्षा नही कर पा रही है.इन तमाम सवालों के घेरे में इस वक्त मौजूद सत्ता देखी जा रही है।
जनता में दिखा आक्रोश-
शंकराचार्य को मिली धमकी से जन आक्रोश दिख रहा है। उनके लिए उच्च श्रेणी की सुरक्षा की मांग की गई है। लोगों ने कहा कि ऐसे में सरकार, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करे। सोशल मीडिया में इसको लेकर लोग अलग अलग रोष व्यक्त कर रहे हैं। जनता ने रोष व्यक्त करते हुए यह कहा है कि योगी सरकार में किसकी हिम्मत हो गई है जो ऐसा धमकी दे रहा है।
उच्च श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करे सरकार-
संत,सनातन और गो माता पर चोट भारतीय आत्मा पर चोट है,हर भारतीय के स्वाभिमान पर चोट है। शंकराचार्य जी वर्षों पुरानी सभ्यता के प्रहरी हैं आज उनके अलावा सत्य को मुखरता से कहने वाले दुर्लभ ही कोई होगा। सरकार को उच्च जांच एजेंसी से जाँच कराकर धमकी देने वाले व्यक्ति या संगठन जो भी हो को दंडित करना चाहिए। क्या योगी जी का बुलडोजर चल पाएगा धमकी देने वाले के यहां? यह भी पूंछ रही सनातनी जनता!
विज्ञापन
विज्ञापन