Breaking News- आगजनी : जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी
Editor
Sun, Apr 12, 2026
मेजा (प्रयागराज)- गर्मी के मौसम में लगी आग किस विकराल रूप को धारण कर लेगी पता नही चलता। लोगों की मनमानी और छोटी सी भी गलती कितना नुकसान कर बैठती है इसका अंदाजा मेजा के जंगल में लगी आग से ही लगाया जा सकता है।

जिला मुख्यालय से 45 किमी दूरी पर बना नवोदय विद्यालय उस वक्त कांप उठा जब आग की बड़ी बड़ी लपटें दिखाई पड़ने लगी। मेजा तहसील के पहाड़ी पर बना नवोदय विद्यालय के चारों ओर आग की लपटें ,और जलता जंगल दहशत का पर्याय बन गया है।
यह घटना शनिवार दोपहर की है। बीड़ी सिगरेट पीकर लोगों ने फेंका और धीरे धीरे आग फैलते गयी। हालांकि यमुनापार के करछना,मेजा व कोरांव की सभी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन लगभग 2 किमी दूर तक फैली लपटें सभी के पसीने छुड़ा दिए।
इस आगजनी को देखते हुए नवोदय विद्यालय को हाई एलर्ट किया गया। पास में कस्तूरबा गान्धी आवासीय विद्यालय तक आग फैल गई थी। मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर काबू पाने की कोशिश की । इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन