ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

हादसा - प्रयागराज में निर्माणाधीन मक़ान के ढहने से हुई मौत : और दो अन्य हुए घायल

Editor

Tue, Mar 24, 2026

प्रयागराज- प्रयागराज के साउथ मलाका में एक निर्माणाधीन मकान की छत ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। यह घटना शहर के साउथ मलाका क्षेत्र की बताई जा रही है। नबाब की रसोई के बगल हो रहे निर्माण की छत गिरने से तीन लोगों के दबने की खबर सामने आई है। जिसमें एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है।

यह घटना मंगलवार के दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। जिस समय हादसा हुआ है उस वक्त उस घर में मजदूर कार्य कर रहे थे। छत के ढहने से कुल तीन लोग घायल हुए जिसमें एक बच्चा भी था। महिला और एक बच्चा घायल है जबकि वहीं विनोद नामक व्यक्ति की मौत हो गई है। घायलों को शहर के स्वरूपरानी अस्पताल ले जाया गया जिसमें दो तो अभी बचे हैं लेकिन तीसरे को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया है। मृत व्यक्ति मिर्जापुर का निवासी बताया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें