बड़ी खबर- बद्रीनाथ धाम का खुल गया कपाट : श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था,शंकराचार्य रहे उपस्थित
Editor
Thu, Apr 23, 2026
खुल गया कपाट
बद्रीविशाल भगवान के हुए दर्शन
ज्योतिर्मठ के पूज्य शंकराचार्य रहे उपस्थित
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया दर्शन
बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
चमोली- #Badrinath#himalayas
बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए लालायित श्रद्धालुओं की अभिलाषा पूर्ण हुई । वैशाख शुक्ल सप्तमी के निर्धारित मुहूर्त में प्रातःकाल बंद कपाट खोल दिये गए हैं। इस शुभ अवसर पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती '१००८' जी उपस्थित रहे। उनके सान्निध्य में वैदिक मंत्रों के बीच द्वार पूजा सम्पन्न हुई।

इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंदिर समिति अध्यक्ष भी मौजूद रहे ।
वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन तय मुहूर्त में प्रातः 6:15 बजे मंदिर के कपाट खुले । कपाट खुलने से पूर्व द्वारपूजन, पंचांग पूजन के बाद नर पूजा के लिए रावल जी ने सम्हाली जिम्मेदारी ।
बता दें कि,स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शंकराचार्य बनने के बाद 4 साल से लगातार कपाट खुलने के अवसर पर उपस्थित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि स्वामी जी 12 सितंबर 2022 को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य पद पर प्रतिष्ठित हुए थे।
इस अवसर पर शंकराचार्य ने कहा कि मंदिर के कपाट खुलने के बाद सभी सनातन धर्मावलंबी अगले छः माह तक भगवान बदरी विशाल के दर्शन का पुण्य लाभ ले सकते हैं।
इस दौरान, स्वामी सदाशिव ब्रह्मेन्द्रानन्द सरस्वती, स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि, स्वामी श्रीनिधिरव्यानन्द सागर , स्वामी अप्रमेयशिवसाक्षात्कृतानन्द गिरिः, मन्दिर समिति के अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी, विजय कपरवाण, डा बृजेश सती, अशोक टोडरिया, आशुतोष डिमरी, भास्कर डिमरी , अनिल भारद्वाज, किरण जानी, देवानन्द शुक्ल, देवेन्द्र पाण्डेय, सुरेश जानी सहित सहित हजारों भक्त उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन