आदेश- बिना नोटिस जारी किए : किसी के घर पर नही चला सकते बुलडोजर !
Editor
Sat, Apr 25, 2026
प्रयागराज (इलाहाबाद)-Uttarpradesh/ बिना नोटिस जारी किए किसी के संपत्ति को आप नही ढहा सकते! कानूनी रूप से आपको लीगल नोटिस जारी कर सूचना देना होगा,उसके बाद ही आप किसी की संपत्ति पर कार्यवाही कर सकते हैं।
यह महत्वपूर्ण फैसला इलाहाबाद हाइकोर्ट ने सुनाया । नागरिक अधिकारों की रक्षा करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने आदेश निर्गत किया है। न्यायालय ने एक केस की सुनवाई करते हुए कहा कि प्रशासन किसी भी व्यक्ति की निजी संपत्ति पर बुलडोजर चलाने से पहले कानूनी प्रक्रिया के पालन के लिए बाध्य है। बिना पूर्व सूचना और सुनवाई के किसी के संपत्ति को नष्ट करना अवैध कारवाई मानी जायेगी।
उक्त फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति अजित कुमार और माननीय न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की युगल खण्डपीठ ने सुनाया है।
हालांकि सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किये गए निर्माण पर यह प्रभावी नही होगा बशर्ते उसकी छानबीन कर पुख्ता प्रमाण होना आवश्यक है। यह फैसला जनहित में माना जा रहा है। लोगों ने बुलडोजर की कार्यवाही पर कुछ राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन