Big Breaking- अजय पाल शर्मा का खौफ : बंगाल की धरती पर गरजा यूपी का दबंग आईपीएस
Editor
Wed, Apr 29, 2026
कोलकाता- सियासत की तपती दोपहरी में गर्म आंधी का काम एक दबंग आईपीएस ने कर दिया है। अब यह आंधी राजनैतिक लू से भी खतरनाक हो गई है। चुनाव की राजनीतिक विसात पर पुलिस की चाल ने पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी को तेज कर दिया है। यूपी कैडर का दबंग आफिसर बंगाल की आबोहवा को बदल दिया है।
चुनाव के आखिरी पड़ाव में शांति भंग हो गई है। टीएमसी और बीजेपी के बीच घमासान तो था ही अब एक और एंट्री ने राजनीतिक हलचल को तेज कर दिया है। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त को भी कार्रवाई करनी पड़ी है,जिसकी गाज बीडीओ के ऊपर गिरी है। लेकिन अजय पाल शर्मा जो कि यूपी कैडर के तेजतर्रार आईपीएस हैं उनका एक्शन फ़ास्ट है।
चुनाव में पुलिस ऑब्जर्वर बनाये गए हैं अजय पाल शर्मा-
अजय पाल शर्मा जो कि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहे जाते हैं जो पुलिस पर्यवेक्षक बनकर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना पहुंचे हैं। यह इलाका तृणमूल कांग्रेस के नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का प्रभावशाली क्षेत्र माना जाता है। वहां पर तेज तर्रार आईपीएस की तैनाती हलचल मचाने वाली है। यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के बेहद खास चर्चित चेहरा हैं अजय पाल शर्मा। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की यहां पर अस्थाई नियुक्ति चर्चा का विषय बनी हुई है।
आज सोशल मीडिया पर तैरती एक पोस्ट जिसमें वीडियो वायरल हो रहा है अजय पाल शर्मा के बयानों का जिसमें वह बेहद खास अंदाज में जहीर खान के घरवालों को तल्ख अंदाज में समझाइश देते दिख रहे हैं। यहां जहांगीर खान के घरवाले भी खड़े हैं सुन लें समझा देना उसे जो धमकी दे रहा है बार बार,ऐसी हाल करूंगा,बाद में रोना पछताना नहीं उसे बता देना की धमकी देना बंद कर दे बार बार खबर मिल रही है कि लोगों को धमका रहा है वह।
हालांकि, टीएमसी,समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेता इसका विरोध कर पुलिस की बर्बरता की शिकायत करते देखे गए हैं। खबर यह भी है कि अजय पाल शर्मा के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। चुनाव आयोग ने आब्जर्वर के रूप में अजय शर्मा को बंगाल चुनाव में भेजा है।
यूपी में आजमखान की बैंड बजा दी है इस आफिसर ने.
अजय पाल शर्मा की चर्चा यूपी से लेकर बंगाल तक हो रही है। कहा यह भी जा रहा है कि आखिर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम में शुमार तेज तर्रार इस आईपीएस को यूपी से बंगाल भेजने की क्या आवश्यकता थी। बहरहाल,कुछ भी हो अजय पाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बता दें कि ये वही अजय पाल शर्मा हैं जिन्होंने यूपी के समाजवादी पार्टी के सबसे दमदार नेता को निस्तनाबूत करने और जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। सैकड़ों एनकाउंटर कर पुलिस महकमे में अपना एक अलग स्थान बनाया है। बंगाल में शांति से मतदान और वहां के उपद्रव को शांत करने यूपी से इन्हें भेजा गया है।
बंगाल का आज आखिरी चरण का चुनाव है और इसी बीच अजय पाल शर्मा वहां की सुर्खियां बने हुए हैं। नतीजा कुछ भी हो सकता है। मतदान का परिणाम 4 मई को आना है लेकिन उससे पहले ग़दर मच गया है पश्चिम बंगाल में।
विज्ञापन
विज्ञापन