ब्रेकिंग

जगद्गुरु शंकराचार्य माथे पर लगाई माटी,किया शंखनाद

पहुंचेगा सीएम योगी के क्षेत्र में,साध्वी जगदंबा ने भरी हुंकार

बढ़ते वोट प्रतिशत व पीएम मोदी का काशी प्रवेश क्या है गणित

बंगाल की धरती पर गरजा यूपी का दबंग आईपीएस

गविष्टि यात्रा बनी सनातनियों की हुंकार;शंकराचार्य जी आये आगे

सूचना

टॉप न्यूज- अपने पूर्वजों के मूल गाँव पहुंचे : जगद्गुरु शंकराचार्य माथे पर लगाई माटी,किया शंखनाद

गोरखपुर(उत्तरप्रदेश)-कुछ भी हो अपने पूर्वजों व कुल देवी देवताओं का आशीर्वाद तो सभी चाहते हैं। भगवान राम ने भी कुल देवी देवता व पूर्वजों पितरों का पूजन किया था। हर सनातनी को करना चाहिए।

शनिवार को गोरखपुर के इटार गाँव पहुंचे वर्तमान ज्योतिर्मठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को देखने लोगों का तांता लग गया।

बता दें,कि जगदगुरु शंकराचार्य के पूर्वज इसी इंटार गाँव के निवासी थे। जितने भी इस गोत्र के पांडेय वंशज हैं सब इसी गांव से निकले हैं। उनमें से एक पूज्य ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के पूर्वज भी थे। यहीं से प्रतापगढ़ पट्टी के ब्राह्मणपुर गांव में जाकर बस गए थे उनके पूर्वज और उसी ब्राह्मणपुर गाँव में इनका जन्म हुआ।

इन दिनों शंकराचार्य जी गोरखपुर पहुंचे हुए हैं। यहीं से गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध 'गविष्ठि यात्रा' का शंखनाद करेंगे। अपने कुल देवी देवता व ब्रह्मस्थान का दर्शन कर अपनें पूर्वजों को प्रणाम कर के वहां के लोगों से रोचक जानकारी इकट्ठा किये। गाँव वाले अपने ही कुल खानदान के इतने बड़े शंकराचार्य को पाकर काफी खुश नजर आए।

शंकराचार्य जी इंटार पांडेय हैं-

व्यवहारिक रूप से इंटार पांडेय हैं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी। इनके पिता रामसुमेरु पांडेय व माता का नाम अनारा देवी था। हालांकि अब शंकराचार्य के पद पर होने से वह सब व्यवहारिक परिचय नगण्य हो गया फिर भी कुल देवी देवता व पूर्वजों का पूजन तो करना ही था उसी संदर्भ में यहां पहुंचे थे शंकराचार्य जी महाराज।

गोरखपुर जिसे गोरक्षनाथ की नगरी कहा जाता है वहां से गविष्टि यात्रा की शुरुवात कई तरह के संकेतों को उजागर किया है।सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्षेत्र है गोरखपुर। और गो बंश की रक्षाके लिए समर्पित गोरक्षपीठ भी । वह अलग बात है कि इन दिनों उत्तरप्रदेश गो मांस निर्यात में अव्वल देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि गोरक्षपीठ नगरी से गो रक्षा की यात्रा गविष्ठि का शुभारंभ यहां से हो रहा है। खबर,है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब गो रक्षा की बात मंचों से तेज कर दिए हैं। शंकराचार्य जी 81 दिनों तक यूपी की यात्रा में रह कर सभी विधानसभा का भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें