Breaking News- बंगाल का आखिरी चुनाव आज : बढ़ते वोट प्रतिशत व पीएम मोदी का काशी प्रवेश क्या है गणित
Editor
Wed, Apr 29, 2026
West Bengal Election 2026 News- कोलकाता-राजनीति में कुछ भी संभव हो सकता है। चुनाव को लोकतंत्र का पर्व कहा जाता है और यह पर्व आज पश्चिम बंगाल में आज आखिरी है।
6 जिलों के 142 सीटों पर आज मतदान-
पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण की वोटिंग आज हो रही है। 6 जिलों की 142 विधानसभा सीटों का मतदान आज हो रहा है। मतदान आखिरी चरण के अंतिम पायदान पर है। इस बार चुनाव आयोग ने केंद्र स्तर की केंद्रीय सुरक्षा बलों और एनआईए को धरातल पर उतार कर पश्चिम बंगाल में छावनी बना कर उपद्रव को खत्म करने की कोशिश की है। इतनी कड़ी पहरेदारी में चुनाव होना कई संकेत दे रहे हैं। एक तरफ सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी बौखलाई हुई है तो दूसरी तरफ बीजेपी वाले सुरक्षा को ही अपना हथियार मान रहे हैं और जीत की ओर आश्वस्त हैं।
उधर चुनाव के आखिरी वोटिंग दिवस पर यूपी के काशी में पीएम नरेंद्र मोदी बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन किया है। जब जब वोटिंग हुई है तब तब मोदी ने पूजन कर लोगों को चौंकाया है और जीत की ओर बढ़े हैं।
इस चुनाव में किया जा रहा अत्याचार- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल में चुनाव और यूपी का दौरा दोनों अलग हैं लेकिन कनेक्शन अवश्य है। एक तरफ चुनाव पर्यवेक्षक बनकर यूपी के दबंग पुलिस ऑफिसर ने बंगाल में तहलका मचाया है तो वहीं मतदान कर रहे लोगों से झड़प होना चिंता का कारण भी है। लोग बताते हैं कि यह पहली बार है जब पश्चिम बंगाल में इतनी बड़ी तादात में केंद्रीय स्तर की सुरक्षा लगाई गई है। टक्कर कांटे का दिख रहा है। वोट प्रतिशत बढ़ना भी स्वस्थ चुनाव का संकेत है। इसको लेकर बीजेपी अपने जीत की ओर देख रही है। तो वहीं ममता बनर्जी ने इसे गुंडा गर्दी बताया है। और आरोप लगाया है कि जो सुरक्षा लगाई गई है वह सुरक्षा एजेंसियां बीजेपी के लिए कार्य कर रही हैं।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि इस बार चुनाव में अत्याचार हो रहा है। बता दें कि भवानीपुर में टीएमसी की उम्मीदवार हैं ममता बनर्जी और मुख्यमंत्री भी। उन्होंने कहा कि यहां पुलिस थी उस पर चुनाव आयोग ने भरोसा नही कर सेंट्रल से फोर्स भेजी है। जिन्हें सीमा की सुरक्षा पर लगना था वह यहां आकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। लोगों को वोट डालने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग आब्जर्वर बनकर आये हैं और सुरक्षा के रूप में लगाये गए हैं वह सब एक पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं।
ममता बनर्जी ने कहा कि वह 1984 से चुनाव लड़ रही हैं,लेकिन यह पहली बार देख रही हूं। उन्होंने ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ये लोग महिलाओं,युवाओं को मार पीट रहे हैं यह ठीक नही है।
हालांकि,गरमा गर्मी के माहौल में भी शांतिपूर्ण ढंग से मतदान होना अच्छे सुरक्षा व्यवस्था की पहचान है। चुनाव नतीजा 4 मई को आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन