Weather- गर्मी से मिली निजात : गरज चमक के साथ पड़ें छींटे
Editor
Tue, May 5, 2026
प्रयागराज- तपती दोपहरी में मिली ठंड से लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह के वक्त हल्की हवा के साथ बारिश की बूंदे टपकी लेकिन ठंडक मिली। दोपहर कुछ उमस बढ़ी और शाम को गरज बरस के साथ छीटे पड़ने शुरू हो गए।
प्रयागराज की सड़कों पर बारिश से बचने के लिए कोई जल्दी भागते दिखा तो कोई भीगने से बचने का तरीका खोजता रहा।
आज ज्येष्ठ मास का प्रथम मंगलवार पड़ने से हनुमान मंदिर में भीड़ भी थी और जगह जगह भंडारे भी हो रहे थे। इसी बीच बारिश का होना लोगों में खलबली मचा दिया। हालांकि गर्मी से जनता को राहत मिली है। अभी भी बादल गरज रहे हैं। हवा का चलना बंद है लेकिन बूंदें पड़ रही हैं।
इससे तत्कालीन राहत तो मिली है। लेकिन लोगों का कहना है कि एक दो दिन में उमस भी बढ़ेगी।
हालांकि,अभी तूफान का असर है। यह बारिश छूट मुट तरीके से सभी जगह हो रही है। देखना यह है कि आगे मौसम कैसा करवट लेता है।
हालांकि,मौसम विभाग का कहना है कि अभी यही आसार दिख रहे हैं की बादल छाए रहेंगे और ठंडक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन