Big breaking - बंगाल में नई सरकार का हुआ उदय : भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी
Editor
Sat, May 9, 2026
कलकत्ता ( पश्चिम बंगाल)- पश्चिम बंगाल में नई सरकार का सूरज उगा बदल गई सत्ता। पहली बार बहुमत में आई भारतीय जनता पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री बनाया। जिसके मुख्यमंत्री बनें शुभेंदु अधिकारी ने बंगला भाषा में मुख्यमंत्री पद का शपथ लिया। राज्यपाल ने उन्हें शपथ ग्रहण कराया।
अब तक का यह पहला ऐसा अवसर था जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में सरकार बनाई है। बड़ी जद्दोजहद के बाद नई सरकार से लोगों में राहत की उम्मीद जगती दिखी है। कई ऐसे चेहरे भी दिखे जो सामान्य थे लेकिन उनके संकल्पों ने उन्हें मंच पर जगह दी और चर्चा के केंद्र भी बनें।
इस शपथ ग्रहण के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहकर शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी । साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। जिसमें प्रमुख रूप से यूपी के योगी आदित्यनाथ, असम के हेमंत शर्मा,बिहार के सम्राट चौधरी,दिल्ली की रेखा गुप्ता समेत अन्य दिग्गज मंच पर दिखे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंचस्थ लोगों से मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने अभिवादन कर स्नेह प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन