ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: विष्णुभोग चावल की सुगंध पड़ोसी के घर मे भी जगा देती है भूख

प्रयागराज -वैसे तो सुगन्धित चावलों की कई वैरायटियां पाई जाती हैं। लेकिन उत्तरप्रदेश के प्रयागराज क्षेत्र के तराई अंचलों में विष्णुभोग चावल की खेती धूम मचा रही है। कोरांव क्षेत्र प्रयागराज का धान का कटोरा कहा जाता है। यहां के किसान चावल की महीन किस्म की प्रजातियां उगाते हैं। जिसमे सोनाचुर,सोनम,दुबराज और विष्णुभोग विशेष हैं। बासमती चावल भी खूब होता है। लेकिन विष्णुभोग की विशेषता विशेष है। [caption id="attachment_2986" align="aligncenter" width="300"] विष्णुभोग चावल[/caption] तराई क्षेत्र के किसान अमरनाथ पटेल,कमलेश मिश्र,गोविंद मिश्रा का कहना है कि यह वैरायटी खास किस्म की है जिसमे इसकी सुगन्ध व पतलापन थाली की शोभा बढ़ाते हैं। भूख न लगने पर भी इसकी सुगन्ध व मिठास से लोगों की भूख जागृत हो उठती है। विष्णुभोग चावल देखने मे पतला व छोटा होता है,खाने में उत्तम लगता है। जब कुकर की सिटी बजती है तो इसकी सुगन्ध मन में भूख जगा देती है,पड़ोसी के घर मे भी इसकी सुगन्ध पहुंचती है। कुल मिलाकर विष्णुभोग चावल की डिमांड काफी दूर तक है।यहां का चावल विदेशों तक मे सप्लाई किया जाता है। खाने पकाने में उत्तम विष्णुभोग अब काफी डिमांडफुल हो गया है। इसकी कीमत बारिश के मौसम में खासा बढ़ जाती है। वैसे सामान्यतः यह 50 से 55 रुपये किलो बिकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें