ब्रेकिंग

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

राज्य से मिटे हर सनातनी के माथे पर लगा कलंक,आओ करें टोका- टाकी!

गरज चमक के साथ पड़ें छींटे

सूचना

: महाकुंभ 2025 को लेकर अभी से होने लगा निवेशकों का करार

प्रयागराज - महाकुंभ को होने में अभी 2 साल बाकी है फिर भी पर्यटन में 969 करोड रुपए के निवेश का करार अभी तक हो चुका है. महाकुंभ को लेकर अभी से निवेशकों के अंदर निवेश की रुचि दिख रही है. उत्तर प्रदेश सरकार का अनुमान है कि महाकुंभ 2025 में 40 करोड़ से अधिक लोग आ सकते हैं.प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ पर्यटन क्षेत्र में निवेश में निवेशकों ने एग्रो टूरिज्म और रिसॉर्ट में सबसे अधिक रुचि दिखाई है.जिसमे श्रृंगवेरपुर में इको टूरिज्म की संभावनाओं पर निवेश करने की बोली में सबसे बड़ा निवेश 375 करोड रुपए का हुआ है. इस निवेश को करने वाली कंपनी इकावा एग्रो डेली प्राइवेट लिमिटेड सामने आई है. [caption id="attachment_4018" align="aligncenter" width="300"] श्रृंगवेरपुर का दृश्य जो मनोरम व पर्यटक है(फ़ाइल फ़ोटो)[/caption] इसके अलावा रिसोर्ट के लिए 300 करोड़ के निवेश के एमओयू पर सहमति बनी है. यही नहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार निवेशकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निवेश के लिए आमंत्रित कर रही है. प्रदेश सरकार ने नई पर्यटन नीति में 22 नई गतिविधियों को जोड़ा है इसमें वैलनेस रिजॉर्ट,हेरीटेज होम स्टे, बजट होटल, हेरिटेज होटल, स्टार होटल, ईको टूरिज्म की इकाइयां, कारवां टूरिस्ट यूनिट प्रदर्शनी, तीर्थ यात्रा धर्मशालाएं, ऑल वेदर सीज़नल कैंप जलाशय, वैलनेस टूरिज्म एवं एडवेंचर टूरिज्म शामिल हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें