ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: योगी के राज में भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं इसके असली हकदार!कौन खा गया इनके हक का पैसा-देखें ग्राउंड रीयल्टी..अंत तक

ग्रामीण क्षेत्र का प्रयागराज-सुने आप बीती,नीचे दिए लिंक को करें ओपन...आज भी तरस रहे पानी को! प्रयागराज -" हमरे घरे सड़क तक सड़क नाही बा,कैसे आये दुलही,पानी के समस्या अबउ बा,बहुत दूर से पानी लियाये पड़त ह। इंहा क विधायक नाही सुनतेन और न त कौनो अधिकारी आएन,समस्या त बहुत बा का का बताई"! यह आंखों देखी और उन्ही की जुबानी आपको बताया जा रहा है जो आप खुद देखेंगे। यह बात अभी हाल की ही बीती गर्मी की है जब राज्य में विधानसभा चुनाव था। तब और अब में कोई अंतर नही आया। https://youtu.be/bIRnOsm9lQU प्रयागराज से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर बसा सिरियारी गाँव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गाँव की यह बस्ती कोहरान बस्ती के नाम से जानी जाती है। इस बस्ती में पेयजल की समस्या है,पहुंच मार्ग की समस्या व राशन वितरण में अनियमितता है । कोरांव तहसील से केवल 5-7 किलोमीटर की दूरी पर है यह गाँव.अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की आवाजाही विशेष पर्व पर ही संभव होती होगी खास कर चुनाव के समय.यह केवल एक बानगी है। कोराव व मेजा ब्लॉक में कई ऐसे गाँव हैं जहां की अभी भी कई समस्यायें हैं,जिनका निजात मिलना आवश्यक है। सरकारी योजनाएं दम तोड़ती नजर आयेगीं,उसे भी जल्द आपके समक्ष लाया जाएगा.हालांकि प्रशासन संज्ञान लेकर इस गाँव मे ग्रामीणों की समस्या को सुनकर उसका हल निकाले यही सार्थकता होगी। रियलिटी जानने के लिए यहां क्लिक करे https://youtu.be/bIRnOsm9lQU सिरियारी की ग्राउंड रियलिटी..आंखों देखी ग्रामीणों की जुबानी,सच की खोज  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें