ब्रेकिंग

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

राज्य से मिटे हर सनातनी के माथे पर लगा कलंक,आओ करें टोका- टाकी!

गरज चमक के साथ पड़ें छींटे

सूचना

: मुख्तार अंसारी पर चला कोर्ट का हथौड़ा,गैंगस्टर के मामले में भी दोषी करार, 5 साल की सजा और 50 हजार जुर्माने के साथ कोर्ट ने सुनाई सजा

प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने गैंगस्टर एक्ट के तहत 23 साल पुराने एक मामले में भी मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने उसे पांच साल कारावास और पचास हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। [caption id="attachment_3480" align="aligncenter" width="300"] बाहुबली मुख्तार अंसारी[/caption]
न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की एकल पीठ ने यह निर्णय राज्य सरकार की अपील पर पारित किया है। सरकारी वकील राव नरेंद्र सिंह के अनुसार राज्य सरकार ने मुख्तार को गैंगस्टर के इस मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के आदेश को चुनौती दी थी। मामले की एफआईआर वर्ष 1999 में थाना हजरतगंज में दर्ज की गई थी।
यह था मामला 2003 में मुख्तार लखनऊ की जिला जेल में निरुद्ध था। उससे मिलने तमाम लोग आया करते थे। 23 अप्रैल, 2003 को मुख्तार के कुछ लोग सुबह उससे मिलने आए, तब जेलर एसके अवस्थी जेल के अंदर ही अपने ऑफिस में मौजूद थे। उन्हें पता चला कि मुख्तार से कुछ लोग मिलने आए हैं तो उन्होंने सभी के तलाशी का आदेश दिया। इस पर मुख्तार नाराज हो गया और धमकाते हुए जेलर को कहा कि आज तुम जेल से बाहर निकलो तुम्हें मरवा दूंगा। उसने जेलर को गाली भी दी और मिलने आए लोगों में से एक की रिवॉल्वर जेलर पर तान दी।
जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को 23 साल पुराने एक मामले में गैंगस्टर का दोषी करार दिया गया है। उसे पांच साल की जेल व 50 हजार रुपये जुर्माने की सुनाई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें