ब्रेकिंग

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

राज्य से मिटे हर सनातनी के माथे पर लगा कलंक,आओ करें टोका- टाकी!

गरज चमक के साथ पड़ें छींटे

सूचना

: सीएम योगी करेंगे शुभारम्भ और जीवन रक्षक किट का वितरण,वैश्विक स्तर पर उभरेगी तश्वीर

प्रयागराज- संगम नगरी प्रयागराज में इन दिनों सौगातों की बौछार हो रही है। चाहे वह विकास कार्य को लेकर हो या फिर संगम तट पर आस्था के महाकुम्भ की। 27 नवम्बर की सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुम्भ नगरी पहुंचकर नगर में विकास कार्यों को हरी झंडी देंगे और नए शिक्षण संस्थान का शुभारंभ करेंगे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे,फिर रेस्ट हाउस के बाद नागवासुकि मंदिर जाएंगे। [caption id="attachment_4795" align="aligncenter" width="300"] उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ[/caption] तदोपरान्त, कुम्भ की तैयारी में लगे स्वच्छता दूतों और नाविकों को जीवन की सुरक्षा हेतु किट वितरण करेंगे तथा स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षा बीमा राशि वितरण करेंगे।  सीएम के आगमन को लेकर जिला व मेला प्रशासन जोरों पर तैयारी कर रहा है। संगम तट पर जाकर संगम नोज में पीएम के आगमन की तैयारी का जायजा भी लेंगे। झूंसी रेलवे स्टेशन से संगम तट तक हो रहे विशेष कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही साथ मेला की हो रही तैयारी का भी अवलोकन मुख्यमंत्री करेंगे। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री और नगर उद्योग मंत्री के रहने की सूचना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें