ब्रेकिंग

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

राज्य से मिटे हर सनातनी के माथे पर लगा कलंक,आओ करें टोका- टाकी!

गरज चमक के साथ पड़ें छींटे

सूचना

: प्रयागराज गोलीकांड को लेकर आग बबूला हुए सीएम,जीरो टॉलरेंस के आधार पर कार्रवाई होने एवं माफिया को मिट्टी में मिला देने की कही बड़ी बात,अखिलेश यादव व सीएम योगी के बीच हुई नोकझोंक

लखनऊ-आज सदन उस वक्त स्तब्ध रह गया जब योगी अचानक आग बबूला हो गए.सीएम योगी बजट सत्र के छठे दिन राज्यपाल अभिभाषण के दौरान अपना धन्यवाद अभिव्यक्ति पेश करने उठे थे,चर्चा के दौरान ही प्रयागराज में हुए शूटआउट का जिक्र करते हुए शख्त हो गए.जिक्र था,प्रयागराज में उमेश पाल को जान से मार डालने की गोलीकांड घटना का. माफिया को मिट्टी में मिला दिया जाएगा -सीएम योगी योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो माफिया है उसे मिट्टी में मिला दूंगा इतने में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने बीच मे टोका टाकी शुरू की.जबाब में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा की सरकार में जीरो टॉलरेंस पर कार्य हो रहा है,किसी को भी बख्सा नही जाएगा,उन्होंने कहा कि यूपी में जितने भी अपराधी,माफिया या गुंडे हैं सभी को सपा ने पाल रखा है जिसे पूरा प्रदेश जानता है.कितना बड़ा ही अपराधी या माफिया क्यों न हो उसे छोड़ा नही जाएगा.योगी के इस आक्रामक तेवर को देखते हुए सपाई सदन में हंगामा बरपाने लगे जिसमे सदन अध्यक्ष को हस्तक्षेप करना पड़ा.हालांकि प्रयागराज की घटना सरकार के जीरो टॉलरेंस पर सवाल तो खड़ी ही कर रही है,पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते रहे हैं.यह दीगर बात है कि,बड़े बड़े माफिया अब खुलेआम गुंडागर्दी से बाज आ रहे हैं,लेकिन अपराधियों की हिम्मत भी कम नही हुई,नतीजन,उमेश पाल की हत्या कर दी गई.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें