बड़ी खबर -RCB जश्न में भगदड़ : क्रिकेट विक्ट्री जश्न में 11 लोगों की गई जान कई हुए घायल
Editor
Wed, Jun 4, 2025
कर्नाटक- क्रिकेट जीत के बाद जश्न में हुई भगदड़ से 11 लोगों की जान चली गई जिसमें एक महिला की भी मौत हो गई। यह बेहद दुखद खबर है। आर सी बी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) की टीम 18 सालों बाद हुई जीत का जश्न बंगलुरू के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में मना रही थी। इस दौरान लाखों की भीड़ हिस्सा बनने पहुंची थी। यह भगदड़ स्टेडियम के बाहर हुई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और लगभग 50 से ज्यादा घायल हो गए हैं। यह बेहद दुखद खबर है । हालांकि वहां के सीएम ने दुख व्यक्त करते हुए मची भगदड़ में लोगों की जान चली जाने की पुष्टि की है।
https://x.com/PTI_News/status/1930292822995021854?t=8bBYgVhy9yi6y9vTv-NtMQ&s=19
वहीं,बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बयान जारी कर कहा कि"आयोजकों को आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न की बेहतर योजना बनानी चाहिए थी" यह दुर्भाग्यपूर्ण मामला है,इसकी गहन जांच की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने क्या कहा-
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि बंगलुरू के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में जो भगदड़ की त्रासदी हुई है,उस पर हमारी पार्टी राजनीति नही करना चाहती। इसकी मजेस्ट्रीयल जांच कराने का निर्देश का हमने निर्देश दे दिया है और 15 दिन का समय दिया है। इस भगदड़ में जो मौत के घाट उतरे हैं उन्हें 10 लाख का मुवावजा दिया जाएगा और गायकों का फ्री में इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टेडियम की क्षमता 35000 लोगों की है लेकिन भीड़ 2-3लाख लोगों की रही है। यह हमारे लिए त्रासदी से कम नही है। इसकी जांच कराकर दोषियों को सजा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन