ब्रेकिंग

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

राज्य से मिटे हर सनातनी के माथे पर लगा कलंक,आओ करें टोका- टाकी!

गरज चमक के साथ पड़ें छींटे

सूचना

: नवरात्रि पर्व का तीसरा दिवस- माँ चन्द्रघण्टा स्वरूप के पूजन से आरोग्यता,धन धान्य व शक्ति होती है अर्जित

Admin

Tue, Sep 27, 2022

नवरात्रि पर्व का तीसरा दिवस-माँ चन्द्रघण्टा स्वरूप की करें आराधना

नवरात्रि में देवी माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। कल तृतीय है अर्थात नवरात्रि का तीसरा दिवस. इस दिन माँ चन्द्रघण्टा की पूजा अर्चना की जाती है। दुर्गा का यह स्वरूप असुरों का वध करने के लिए हुआ था,ऐसी मान्यता शास्त्रों में विदित है। [caption id="attachment_3550" align="aligncenter" width="300"] नवरात्रि का तीसरा दिन माँ चन्द्रघण्टा का[/caption] चन्द्रघण्टा नाम,इनके माथे पर घण्टे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित होने से पड़ा। 28 सितंबर 2022 को बुधवार के दिन तृतीया होने से इनके स्वरूप की पूजा होगी। इनकी पूजा पीले वस्त्र पहन कर करनी चाहिए। विशेष मुहूर्त को साधने और शक्ति अर्जित करने का विधान चंद्रघंटा माता के पूजन को लेकर विदित है। इनके भोग में केसर डालकर खीर बनावें,या दूध,मिश्री व शक्कर सहित पंचामृत अर्पित कर भोग लगाएं। कमलदल अर्पित करें.जीवन को आरोग्य व शक्तिशाली बनने माँ चन्द्रघण्टा की आराधना विशेष रूप से की जाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें