ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: भक्तिभाव से ओतप्रोत निकाली गई शोभायात्रा : श्रीमद भागवतकथा का गरिमापूर्ण शुभारम्भ,सोमवार से होगी कथामृत की वर्षा,पितृपक्ष का संयोग और है पुण्यदायी

भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर निकली शोभायात्रा श्रीमद भागवत कथा का गरिमापूर्ण शुभारंभ, सोमवार से होगी कथामृत की वर्षा,पितृ पक्ष का संयोग भी जुड़ा है. [caption id="attachment_3236" align="aligncenter" width="300"] शोभायात्रा में सिर पर कलश रहीं माताएं व साथ मे कथाव्यास पूज्यनीय प्रियदर्शिनी दीदी[/caption] जबलपुर। श्रीमद भागवत कथा के अति पावन आयोजन का शुभारंभ आज भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। गोकलपुर सामुदायिक भवन में आज से प्रारंभ होकर 18 सितम्बर तक चलने वाले इस विराट आयोजन में प्रख्यात कथा व्यास दीदी प्रियदर्शिनी श्रीमद भागवत के विविध प्रंसगों की गूढ़तम व्याख्या करेंगी। आज की शोभायात्रा गोकलपुर स्थित खेरमाई मन्दिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पर सम्पन्न हुई। [caption id="attachment_3238" align="aligncenter" width="300"] भव्य शोभा कलश यात्रा[/caption] वस्तुतः श्रीमद भागवत कथा की महत्ता इसलिये अधिक है, क्योंकि ये आयोजन पितृ पक्ष की अवधि में आयोजित हो रहा है। विद्वानों के अनुसार,पितृ पक्ष में कथा के श्रवण से सुफल कई गुना बढ़ जाता है। शोभायात्रा यात्रा की अग्रिम पंक्ति में मातृ शक्ति सिर पर कलश धारण किये चल रही थी तो साथ में भगवान की झांकी सबका मन मोह रही थी। बहुत ही मनोरम दृश्य था। बैंड दल की धुनों से सारा वातावरण भक्ति और आस्थामय हो रहा था। भक्तजन भाव विभोर होकर आंनद सागर में गोते लगाते रहे। गरिमापूर्ण शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत और पूजन किया गया। शोभायात्रा के समापन पश्चात भक्तों ने भजन-कीर्तन से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर सब झूम उठे। इसी क्रम में कथा व्यास दीदी प्रियदर्शिनी ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। दीदी ने अपने उद्बोधन में श्रीमद भागवत कथा के श्रवण और उससे मिली शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने की बात कही।   सोमवार की कथा का प्रसंग-  श्रीमद भागवत कथा की सोमवार की कड़ी में दीदी प्रियदर्शिनी कथा के महत्व की पौराणिक व्याख्या करेंगी ततपश्चात भगवान कपिल अवतार कथा का वर्णन करेंगी। प्रवचन प्रतिदिन पूर्वान्ह 3 बजे से प्रारंभ होकर सायं 6 बजे तक होंगे।कथा के आयोजन के क्रम में प्रतिदिन प्रातःकाल 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक पूजन एवं मूल भागवत परायण सम्पन्न होंगे। ततपश्चात पूर्वान्ह 3 बजे से सायं 6 बजे तक दीदी प्रियदर्शिनी कथा वर्णन करेंगी। इनकी रही उपस्थिति- भव्य कलश यात्रा के दौरान श्री श्री पगलानंद जी महाराज, सीताराम दास त्यागी,शंकरलाल मिश्रा, पंडित राहुल दीक्षित, रघुनाथदास महाराज, पार्षद ऋतु राजेश यादव,वीरेन्द्र यादव ,संयोगिता सिंह ,गौरा बेदी ,गायत्री तिवारी, सुनीता यादव, किरण यादव, खुशी यादव, राधा पटेल, मीनाक्षी मिश्रा,विभा कोष्टा, रागिनी रैकवार, दिलासा शर्मा, प्रीति पटेल,संजय यादव,राजेश यादव, सतीश सिंह,हर्षवर्धन मिश्रा, अभिलाष पांडे, शिवम पांडे, नंदलाल रैकवार ईश्वर रैकवार, अजीत ठाकुर, दुर्गेश यादव, शैलेश यादव, कार्तिक तिवारी, अखिलेंद्र विदुआ, शैलू गुप्ता,मगन सेन, अभिनंदन दुबे, अखिलेश पांडे, शिवम दुबे, राजाराम कोष्टा,राम सिंह ठाकुर, जय नामदेव,श्री गोस्वामी,भानुप्रताप यादव व शैलेन्द्र गुप्ता सहित और बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन सम्मिलित हुए। [caption id="attachment_3237" align="aligncenter" width="300"] कलश यात्रा में उपस्थित भक्तजन[/caption]

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें