ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: हाथ मे तिरंगा गले मे भगवा डाले विधायक पहुंचे बाबा के दरबार, दुर्गुणरहित दुर्ग बनाने की कामना के साथ महापौर ने भी लगाई गुहार.

हाथों में तिरंगा थामे गले मे भगवा गमछा के साथ विधायक व भगवा कुर्ता पहन महापौर ने शिवनाथ से भरा जल,कंधे पर कांवर उठा भोलेबाबा को खुश करने पहुंचे मोहलाई । 

दुर्ग - सावन के आखिरी सोमवार को भोलेनाथ को रिझाने व दुर्ग की जनता के लोककल्याण के लिए शिवनाथ नदी पहुँचे शहर विधायक अरुण वोरा और नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने कांवर कलश में नदी का जल भरा तथा कावड़ यात्रा में शामिल हुए। विधायक व महापौर ने शिवनाथ नदी तट पहुंचकर जनता जनार्दन के साथ पहले आरती की। उसके बाद कलश कांवर में जल भर कर सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़े। हाथों में तिरंगा लिए दुर्गवासी भगवा वेश में नजर आए। महापौर ने खुद को भगवामय करते हुए भोलेनाथ को जल अर्पित करने मोहलाई घाट की ओर प्रस्थान किया। राष्ट्र चिंतन के साथ आध्यात्मिक छटा विखेरती शिवनाथ नदी शिवमय हो गई। लोगों ने हर हर भोले,ॐ नमः शिवाय और बोल बम के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शिवनाथ तट पर विराजे भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया और लोगों ने कीर्तन भजन कर प्रसाद वितरण किया।  [video width="640" height="352" mp4="https://khabartimes.co.in/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220808-WA0092.mp4"][/video] हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने विधायक व महापौर के साथ शिवनाथ नदी की आरती की उसके बाद जय घोष करते हुए सभी कावड़ियों ने जल भरा एवं स्थानीय कलश यात्रा पर निकले। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि हम सब भोलेनाथ की कृपादृष्टि के पात्र हैं। हमारा जीवन बाबा को समर्पित है।हम दुर्ग की जनता के कल्याण,सुख व आरोग्यता की कामना करते हैं। आज सावन का आखिरी सोमवार है,सावन के सोमवार को शिव भक्ति करने का सौभाग्य सभी को मिलता है,हम भी इस क्षण को पाकर गौरवान्वित हैं । सभी को शुभकामनाएं देते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ बोल बम बोलते हुए आगे बढ़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें