ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: होली के हुड़दंग में हुए सैकड़ों घायल छलका करोड़ों का जाम

प्रयागराज- होली सौहार्द व रंगों का त्योहार है । लेकिन बिना नशे के होली मन जाय यह कैसे हो सकता है। आजकल लोगों में नशा सर चढ़कर बोल रहा है है। यदि हम बात करें होली के हुड़दंग की तो नशे में धुत जिन लोगों ने रंगोत्सव मनाया वह जख्मी भी हुए और अस्पताल भी गए। मुख्य बिंदु-  प्रयागराज में बिकी 90 करोड़ की शराब पूरे मंडल में 160 करोड़ की शराब की हुई बिक्री पिछले 24 घंटे में डेढ़ सौ से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल होली की हुड़दंग में हुए बीमार प्रयागराज। उल्लास और उमंग का प्रतीक पर्व है होली, लेकिन खुशी मनाने के दौरान हुड़दंग व लापरवाही से कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई। बीते 24 घंटे में 150 से अधिक लोग स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचाए गए। इनमें सड़क दुर्घटनाओं, ऊंचाई से गिरने, मारपीट और आंखों में रंग चले जाने जैसी घटनाओं के मरीज शामिल थे। एसआरएन अस्पताल के अलावा शहर के अन्य प्रमुख अस्पतालों में घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में 71 घायल ले जाये गए, जिनमें 30 से अधिक को गंभीर हालत में सर्जिकल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। मेडिसिन इमरजेंसी में 75, कार्डियोलॉजी विभाग में 13 और महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की इमरजेंसी में चार मरीज पहुंचे। होली के दौरान तेज रफ्तार बाइक चलाने व अन्य वाहनों से कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं। एसआरएन अस्पताल प्रशासन के अनुसार सड़क हादसों के कारण घायल 32 लोगों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। होली में हुड़दंग करने वाले लोगों में आपसी झगड़ों और मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं, जिनमें गंभीर चोटें आईं। केमिकल वाले रंगों के कारण आंखों में जलन और संक्रमण के मामले भी सामने आए। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि आंखों की परेशानी लेकर कई मरीज इमरजेंसी में पहुंचे। इनमें से कुछ लोगों को तुरंत इलाज की जरूरत पड़ी। होली के दौरान संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए अस्पताल में विशेष इंतजाम किए गए थे। 50 बेड की इमरजेंसी और 10 बेड का आईसीयू पहले से आरक्षित रखा गया था। डॉक्टरों और सहायक स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पूरी तरह सतर्क थी। घायलों को त्वरित उपचार दिया गया। होली में जमकर छलका जाम- होली पर मंडल में डेढ़ अरब की गटक गए देसी-अंग्रेजी-होली पर पिछले कई दिनों से अंग्रेजी व देसी शराब, वाइन और बीयर की बिक्री कई गुना बढ़ गई थी। आबकारी विभाग ने पूरे प्रदेश में 2600 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदिरा बिक्री की उम्मीद जताई थी। विभाग की उम्मीद के अनुसार ही मदिरा बिकी भी। प्रयागराज मंडल की बात करें तो यहां लगभग 160 करोड़ रुपये की शराब बिक गई। सिर्फ प्रयागराज जनपद में 90 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें