: पुराने दिग्गज पर भरोसा है बीजेपी को तो वहीं कांग्रेस तलाश कर रही है कद्दावर उम्मीदवार,भाजपा ने प्रेम प्रकाश पर जताया है भरोसा
Admin
Tue, Oct 10, 2023भिलाई - राजनीतिक गलियारों में सत्ता पाने की चाह व होड़ अब दिखनी शुरू हो गई है। 15 साल के बाद सत्ता से बेदखल भाजपा इस बार फिर से कमोवेश पुराने चेहरों पर विश्वास की है। कांग्रेस पार्टी की सरकार अभी 5 साल का सुख भोग कर फिर से चुनावी बीहड़ों में मंगल की राह तलाश रही तो वहीं भाजपा ने मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने की पेशकश की है।
प्रेम प्रकाश पांडेय जनता की आवाज बनने मैदान में डट गए हैं जिन्हें भिलाई का विकास पुरुष की संज्ञा से समर्थक नवाजते हुए उत्साहित दिख रहे हैं तो वहीं कांग्रेसी समर्थक वर्तमान युवा विधायक देवेंद्र यादव की ओर निगाहें गड़ाए हुए नजर आ रहे हैं। देवेंद्र भले ही पहली बार विधायक बने लेकिन पुराने खिलाड़ी की तरह दिखे हैं। कुछ दाग भी लगे लेकिन दाग अच्छे हैं उनके समर्थकों का कहना है। इस बार कांग्रेस टिकट देने में देरी कर यह बताने में लगी है कि उसकी पूरी तैयारी है चुनावी लक्ष्य को गढ़ने में।
भिलाई को शिक्षाधानी बनाने में भाजपा के कद्दावर व वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश पांडेय का हाथ माना जाता है। भिलाई विरादरी उन्हें पानी वाले बाबा के उपनाम से भी नवाजती रही है। इस बार क्या पानी वाले बाबा अपने विपक्षी को पानी पिलाने में खरे उतरेंगे या खुद पानी पानी होंगे याब तो 3 दिसम्बर का परिणाम ही तय करेगा। लेकिन अभी तो डगर कठिन है पनघट की। बीजेपी के पास इनके अलावा कोई विकल्प भिलाई में दिखता नही है इसीलिए तो इनके प्रकाश में ही चुनाव लड़ना तय किया है। कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार अभी तय नही किया है। मंथन के बाद क्या मक्खन निकलता है यह तो फाइनल सूची आने के बाद ही तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन