ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: रायपुर-आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक:डॉ मोहन भागवत समेत 36 संगठनों के प्रमुख हुए शामिल

रायपुर (छत्तीसगढ़)-इन दिनों छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी व आरएसएस प्रमुखों का दौरा है। कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित हैं। आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर में ही हैं। आगामी 2023 में विधानसभा चुनाव भी इस राज्य में है। आरएसएस प्रमुख 7 दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आये हैं। और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी 4 दिवसीय प्रवास पर हैं। शनिवार को आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक जैनम मानस भवन रायपुर में आहूत की गई। जिसका शुभारंभ सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत एवं सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने भारतमाता पर पुष्पार्चन से किया। समन्वय बैठक में 36 संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। [caption id="attachment_3214" align="aligncenter" width="300"] आरएसएस सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत भारतमाता पर पुष्पार्चन करते हुए[/caption] इस बैठक का उद्देश्य वर्तमान राष्ट्रीय सामाजिक परिदृश्य,शिक्षा,सेवा,आर्थिक व राष्ट्रीय सुरक्षा पर केंद्रित था। राष्ट्रीय चिंतन पर आधारित इस बैठक में आरएसएस विंग के प्रमुखों समेत विभिन्न संगठनों के लगभग 240 लोग शामिल हुए। [caption id="attachment_3215" align="aligncenter" width="300"] मंच पर उपस्थित आरएसएस।प्रमुख डॉ मोहन भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले[/caption]   कौन-कौन रहे शामिल- [caption id="attachment_3216" align="aligncenter" width="300"] कार्यक्रम में उपस्थित लोग[/caption] आरएसएस प्रमुख के साथ-साथ गौसेवा, ग्राम विकास, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता आदि विषयों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, अरूण कुमार, मुकुंदा और   रामदत्त चक्रधर, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य   भय्याजी जोशी,   सुरेश सोनी,   वी भाग्गया, विद्या भारती के महामंत्री   गोविन्द महंती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री   आशीष चौहान, महामंत्री सु  निधि त्रिपाठी, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष   आलोक कुमार, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका वंदनीया शांतक्का, कार्यवाहिका सु  अन्नदानम सीताक्का, सेवा भारती की महामंत्री रेणु पाठक, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष   जगत प्रकाश नड्डा, महामंत्री संगठन   बी.एल. संतोष, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष   हिरण्मय पंड्या, संगठन मंत्री   बी सुरेन्द्रन, भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री   दिनेश कुलकर्णी, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष   रामचंद्र खराड़ी, संस्कृत भारती के संगठन मंत्री   दिनेश कामत सहित 240 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें