ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: नोंकझोक : जब सोनिया ने स्मृति ईरानी को कहा "Don't talk to me" जानें,क्या है मामला.

Admin

Thu, Jul 28, 2022
  • नेशनल डेस्क दिल्ली-  कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी को लेकर ससंद में जमकर हंगामा हुआ. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मामले में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी से मामले में माफी मांगने के लिए भी कहा. इस दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली. इतना ही नहीं सोनिया गांधी ने स्मृति ईरानी से 'Don't talk to me' तक कह दिया.
दरअसल, अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' बोल दिया. इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और अधीर रंजन चौधरी पर जमकर निशाना साधा. हालांकि, अधीर रंजन ने बाद में कहा कि उनसे भूल हो गई. उनकी जुबान फिसल गई थी. बीजेपी इस मामले को बेवजह तूल दे रही है. उधर, स्मृति ईरानी ने संसद में चर्चा के दौरान अधीर रंजन चौधरी के बयान का जिक्र किया, उन्होंने कहा, कांग्रेस आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी है. कांग्रेस ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी और गरीब परिवार की महिला का अनादर और उनकी गरीमा पर प्रहार करके संविधान को चोट पहुंचाने का काम किया है. इस्तीफा दो इस्तीफा दो के नारे के बीच सोनिया गांधी वापस लौटीं - खड़ा हुआ हंगामा. स्मृति ईरानी के बाद सदन में हंगामा हो गया और सदन को स्थगित कर दिया गया. सोनिया गांधी सदन से बाहर जाने लगीं. इस दौरान बीजेपी सांसद सोनिया गांधी इस्तीफा दो के नारे लगने लगे. नारेबाजी के बीच सोनिया गांधी वापस लौटीं और रमा देवी के पास गईं. उन्होंने कहा, इस मामले में अधीर रंजन ने माफी मांग ली है. मेरा नाम क्यों लिया जा रहा है. इस पर स्मृति ईरानी सोनिया के पास आईं और उन्होंने सोनिया से कहा, ''मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूं, मैं आपका नाम लिया है.'' इस पर सोनिया ने जोर से कहा don't talk to me. इसके बाद स्मृति और सोनिया गांधी के बीच तीखी बहस हुई. ये बहस 2 से 3 मिनट चली. इस बाद दोनों पक्षों के सांसद आए और सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी को अलग अलग ले गए. कांग्रेस ने क्या कहा..पढें-  कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने बताया, ''सदन 4 बजे तक स्थगित कर दिया. हम सभी जा रहे थे. तभी बीजेपी के सांसद चिल्लाने लगे. सभी लोग सोनिया गांधी का नाम ले रहे थे. सोनिया गांधी इस पर वापस आईं.  वे जानना चाह रही थीं कि क्या बात है. जब वे रमा देवी के पास जा रही थीं. वे यह कह रहीं थीं कि अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांग ली है. फिर ये सब क्यों? तभी बीजेपी के सांसद चिल्लाने लगे कि इस्तीफा दो. यहां तक कि बीजेपी सांसद सोनिया गांधी को उंगली दिखाकर चिल्लाने लगे. स्मृति ईरानी भी तेज तेज चिल्लाने लगे. यहां तक कि स्मृति ईरानी ने यहां तक कहा कि ये बहुत चिल्लाती है. हमें ऐसा लग रहा था कि कहीं बीजेपी के सांसद हम पर हमला न कर दें. इसलिए हम सोनिया गांधी को वहां से निकाल कर वापस लाए.'' गीता कोड़ा ने कहा कि सोनिया गांधी के साथ जो कुछ हुआ, वो अशोभानीय है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें