बड़ी खबर- सीजफायर : भारत पाकिस्तान के बीच चल रहा युद्ध अब विराम
Admin
Sat, May 10, 2025
भारत पाकिस्तान युद्ध पर लगी लगाम -
नेशनल - वैसे तो युद्ध का परिणाम भयानक ही होता है लेकिन जब धर्म के लिए युद्ध की घोषणा हो तो उसमें नापाक इरादों को निस्तनाबूत करना आवश्यक हो जाता है। भारत एक धार्मिक शांतिप्रिय देश है लेकिन जब इसकी अस्मिता पर कोई ठेस पहुंचाये तो वह तब तक लड़ता है जब तक कि दुश्मन को गर्दा में न मिला दे। पाकिस्तान एक आतंकवादी समर्थक देश है इसका कोई ठोस सिद्धांत नही है,यह मौका परस्त श्रेणी में आता है। कायराना हरकत इसकी पहचान है । इसी का परिचय है पहलगाम हमला,जिसमें हमारे देश के नागरिक जिन्हें यह बोध नही था कि इंजॉय कर रही जिंदगी कुछ ही पलों की मेहमान है,उन्हें यह भान नही था कि कुछ ही पलों में उनकी मौत हो जाएगी वे मारे जाएंगे। और हुआ भी वही,पहलगाम में टूरिस्ट बनकर गए और शहीद बनकर आसमान के तारे बन गए। हमारी बहनों माताओं के सिंदूर उजड़ गया।
उसी सिंदूर का बदला लेने पाकिस्तान को सबक सिखाने "ऑपरेशन सिन्दूर" नाम रखकर रणनीति बनाई गई युद्ध के लिए सेना को आदेशित किया गया। तीन दिनों तक चला भारत पाकिस्तान युद्ध अब विराम की घोषणा के बीच थम गया,पाकिस्तान अपनी गुहार लगाकर भारत की तैयारियों पर लगाम लगा दिया। वैसे अमेरिका का हस्तक्षेप तो होना ही था।
युद्व विराम खबर के बीच सोशल मीडिया पर याद की जाने लगीं आयरन लेडी-
यदि हम भारत पाकिस्तान के 1971 के युद्ध को याद करें तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तब तक नही छोड़ा जब तक पाकिस्तान को बांट कर दो टुकड़े नही कर दिए। सोशल मीडिया पर अब मिसेज गांधी जिसे आयरन लेडी कहा जाता है,याद की जाने लगी हैं। लोग लिखने लगे हैं कि काश!इंदिरा होतीं तो इस बार पाकिस्तान का नामोनिशान नक्शे से मिट जाता,ऐसे में अमेरिका भी कुछ नही कर पाता !
इस बार भी यही होना था लेकिन अमेरिका ने अपनी चालाकी कर गेम कर गया। मीडिया की चिल्लपों पर भी विराम लग गया जिसमें उनकी बड़ी बड़ी डींगें हांकना शामिल था कि पाकिस्तान अब नक्शे से गायब हो जाएगा,मोदी युग है ,अब वह भारत नही रहा जो पहले हुआ करता था वगैरह वगैरह ।
खैर,अब दोनों देशों के युद्ध को विराम कर दिया गया है। अमेरिका ने इसकी मध्यस्तता की है। अब देखना यह होगा कि अगला कदम शांति का होगा या कोई और पहलगाम योजना को पाकिस्तान अंजाम देगा?
भारत पाकिस्तान तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि अब दोनों देशों के साथ चल रहा युद्ध शांत हो गया है। इस बात की जानकारी भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने खुद दी है। उन्होंने कहा कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया कि आज शाम पांच बजे से दोनों ही देश जल, थल और आकाश हमलों को तत्काल प्रभाव से रोक देंगे। इसका तात्पर्य यह है कि दोनों के बीच युद्ध विराम हो गया है। आज युद्ध विराम की जानकारी देते हुए विदेश सचिव ने आगे कहा कि अब दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है। 12 मई को दोनों देश आधिकारिक तौर पर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
अमेरिका की तरफ से दी गई जानकारी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से ट्वीट करते हुए जानकरी दी गई कि यह कदम तब उठाया गया है जब भारत पाकिस्तान सीमा पर लगातार ड्रोन से हमला और सीमा पर गोलीबारी हो रही थी। इस युद्ध के चलते क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर चिंता बनी हुई थी। जानकारी के लिए बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका की मौजूदगी में युद्धविराम को लेकर सहमति जताई है।
युद्धविराम को लेकर पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की। जिसमें बताया गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति को लेकर सहमति बन गई है। उनकी तरफ से यह भी कहा गया कि पाकिस्तान की तरफ से हमेशा शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया गया है। वो भी सम्प्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना
सूत्रों की तरफ से यह भी जानकारी सामने आई है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर पिछले कई दिनों से अमेरिकी समकक्षों के साथ लगातार बातचीत कर रहे है। जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव को कम करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन