ब्रेकिंग

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

राज्य से मिटे हर सनातनी के माथे पर लगा कलंक,आओ करें टोका- टाकी!

गरज चमक के साथ पड़ें छींटे

सूचना

: पश्चिमबंगाल में गाय चुराने के मामले में एक व्यक्ति को पीट पीट कर भीड़ ने उतारा मौत के घाट.

Admin

Thu, Aug 25, 2022
पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले के सीमावर्ती गाँव का मामला.मृतक की पहचान मोहम्मद सलमान के रूप में हुई,जो उत्तरी बांग्लादेश के रंगपुर मंडल के पंचगढ़ जिले के निवासी थे.घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले के एक सीमावर्ती गांव में बुधवार को एक बांग्लादेशी व्यक्ति की भीड़ ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. उसे एक गाय चुराने की कथित कोशिश करने के दौरान पकड़ा गया था. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि राजगंज ब्लॉक में कुकुरजान क्षेत्र के बरूआ पाड़ा में एक घर से गाय चुराने के लिए बांग्लादेशी व्यक्तियों का एक गिरोह मंगलवार (23 अगस्त) रात भारतीय सीमा के अंदर घुसा था.उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें खदेड़ा तो गिरोह के सभी सदस्य वापस बांग्लादेश भाग गए, लेकिन उनमें से एक व्यक्ति सीमा पार नहीं कर सका और पास के एक चाय बागान में छिप गया.पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने रात भर उसकी प्रतीक्षा की और सुबह होते ही उसे पकड़ लिया तथा उसे कथित तौर पर उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी.  बताया गया कि मृतक की पहचान मोहम्मद सलमान के तौर पर हुई है।जो उत्तरी बांग्लादेश के रंगपुर मंडल के पंचगढ़ जिले का निवासी था.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें