ब्रेकिंग

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

राज्य से मिटे हर सनातनी के माथे पर लगा कलंक,आओ करें टोका- टाकी!

गरज चमक के साथ पड़ें छींटे

सूचना

: 3570 किमी,12 राज्य,150 दिन,राहुल गांधी का राजयोग?भारत जोड़ो यात्रा गढ़ेगी राजपथ,गेम चेंजर होगी राहुल की यात्रा?

Admin

Sat, Sep 17, 2022
यूपी के 75 में से सिर्फ एक जिले से गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा,भाजपा शासित चुनावी राज्य गुजरात और हिमाचल यात्रा से बाहर हैं।  3570 किलोमीटर की यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी जिसे 150 दिनों में पूरा करना है।  लालकृष्ण आडवाणी ने भी की थी यात्रा,उनकी यात्रा सत्ता के लिए थी और राहुल की यात्रा सत्य के लिए हैं-कन्हैया कुमार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महज एक छलावा- बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा की सफलता और बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा में डर का माहौल,उल्टा सीधा बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रही है विपक्ष पार्टी- कांग्रेस   कांग्रेस पार्टी "भारत जोड़ो यात्रा"का सफर तय कर रही है। आज 10वां दिन है।केरल की धरती पर पैदल चल रहे हैं राहुल गांधी।कांग्रेस कार्यकर्ताओं की फौज और पुलिस कर्मियों की स्पीड राहुल की स्पीड में कदमताल करते दिख रहे हैं। राजनीतिक कुचक्र कुछ भी हो पर भारत जोड़ो यात्रा की खूबसूरती आये दिन बदलाव के साथ निखर रही है। इस यात्रा की खूबसूरती यह है कि बिना रागद्वेष के बिना भेदभाव के राहुल गांधी की पग यात्रा सात सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आरम्भ हुई थी। यह यात्रा 150 दिन तक चलेगी। [caption id="attachment_3347" align="aligncenter" width="300"] भारत जोड़ो यात्रा में राहुल एवं सहयोगीगण(फ़ाइल फ़ोटो सोशल मीडिया).[/caption] यात्रा का 10 वां दिन केरल के कोल्लम जिले के पुठियाकाबु से आगे बढ़ी,यात्रा में भारी भीड़ इस बात को साबित करती है कि अभी कांग्रेस से लोगों का मोह व लगाव भंग नही हुआ है।हालांकि राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं। यात्रा कुल 3570 किमी लंबी चलेगी 12 राज्यों को कवर करना है जिसमे 20 शहरों से होकर गुजरेगी। अलग अलग अंदाज में लोग यात्रा में शामिल हो रहे हैं। https://twitter.com/bharatjodo/status/1570813100013813761?t=MQ7SQdfeiiiwozXInPjmsA&s=19 अब चर्चा आम हो रही है कि राहुल गांधी में बड़ा बदलाव है। चेहरे में मुस्कान, चाल में तेजी और सहज भाव लिए राहुल जब आगे बढ़ते हैं तो लोगों में अनायास ही खिंचाव होता जा रहा है और यह खिंचाव राहुल गांधी के हँसमुख व्यक्तित्व की ओर है। बुजुर्ग माताओं के प्यार व तोहफों का खजाना भी राहुल को मिलते जा रहा है। सबको गले लगाते व फ़ोटो शूट कराते, सेल्फी लेते राहुल आगे पढ़ रहे हैं। उनका यही कोट जनरली रहता हैं कि नफरत पर प्यार भारी, नफरत को प्यार से जीतेंगे हिंदुस्तान का दिल. https://twitter.com/RahulGandhi/status/1571006507650777088?t=lhARf3IJ8dIWm6F-fYv1fA&s=19   भाजपा ने बोला हमला,कहा राहुल को इस यात्रा की शुरुवात कन्याकुमारी से नहीं,कराची से करनी चाहिए-भूपेंद्र सिंह चौधरी भाजपा अध्यक्ष यूपी [caption id="attachment_3348" align="aligncenter" width="300"] यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी[/caption] दूसरी ओर,राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर विपक्षी तंज कसने में भी कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं। भाजपा के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी को कन्याकुमारी से नही,बल्कि कराची से शुरुवात करनी चाहिए थी। बता दें,कि भाजपा लगातार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साध रही है। भूपेंद्र सिंह ने भारत के बंटवारे का कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि देश उनके परदादा के समय बंट गया,टूट गया और अब पोता देश को जोड़ने यात्रा पर निकला है। यूपी के भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस सांसद पर हमला करते हुए कहा कि,राहुल गांधी को अपनी यात्रा पाकिस्तान से शुरू करनी चाहिए। ढाका जो भारत का अभिन्न अंग है,यह भारत से टूटा है।यह हिंदुस्तान का अभिन्न अंग रहा है। कांग्रेस इसको भाजपा की बौखलाहट बता रहा है। केजरीवाल ने कहा कि हमने इंडिया नम्बर 1 शुरू किया है.देश मे द्वेष व भ्र्ष्टाचार एवं बेरोजगारी फैली है,इसे दूर करना जरूरी है, जनता को एकजुट होना पड़ेगा. राहुल गांधी ही कांग्रेस को खत्म करने अकेली ही काफी हैं,अन्य किसी की जरूरत नही-अरविंद केजरीवाल [caption id="attachment_3349" align="aligncenter" width="300"] आमआदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल (वर्तमान दिल्ली मुख्यमंत्री)[/caption] अरविंद केजरीवाल ने भी राहुल को चुटकी लेने वाले अंदाज में कहा कि राहुल गाँधी ही काफी हैं कांग्रेस को कमजोर करने के लिए,अन्य की जरूरत नहीं है।दिल्ली मुख्यमंत्री ने ने कहा कि हमने इंडिया नम्बर 1 कैंपेन की शुरु किया है,जनता साथ आये तो देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने भाजपा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि,भाजपा देश मे द्वेष पैदा कर दिया है। सबेरे जब आप अखबार पढ़ते हो,खबर मिलती है यहां एम एल ए खरीद लिए,सरकार गिरा दी,सात से आठ करोड़ इन्होंने खर्च कर दिया,यह पैसा कहां से आ गया.यह आपका और मेरा ही पैसा है.करोड़पतियों का कर्जा माफ कर दिया,एक स्टूडेंट पढ़ने के लिए लोन लेता है,कर्जा न चुका पाए तो कार्रवाई होती है,क्या देश आगे बढ़ेगा.केजरीवाल ने आगे कहा कि,मेरा सपना है जैसी अच्छी शिक्षा मुझे देश ने दी,वैसी अच्छी शिक्षा देश के युवाओं को उपलब्ध कराऊँ। यह बात अरविंद केजरीवाल ने NDTV टाउनहाल में कही। गेम चेंजर साबित होगी यह भारत जोड़ो पगयात्रा- ऐसी यात्रा कोई पहली बार नही हो रही है.पहले भी इससे बड़ी भारत यात्राएं हुईं। लेकिन अब किरदार बदल गए हैं। सन 1983 में 4000 किलोमीटर की पदयात्रा युवातुर्क के नाम से मशहूर चंद्रशेखर ने की थी.उनकी भी पदयात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से दिल्ली में राजघाट तक चली थी। उस दौरान देश की समस्या को नजदीक से देखने।को मिली थी,बदलाव भी हुआ था। अब इस भारत जोड़ों यात्रा को राजनीतिज्ञ अपने अपने नजरिये से देख रहे हैं और उनका विश्लेषण यही है कि,निश्चित रूप से इस यात्रा से राजनीतिक बदलाव संभव हो सकेगा,कुछ नही तो कम से कम यह यात्रा "गेम चेंजर" के रूप में जरूर देखी जाएगी जिसके हीरो राहुल गांधी होंगे। [caption id="attachment_3350" align="aligncenter" width="300"] भारत जोड़ो यात्रा(फ़ाइल फ़ोटो)[/caption] कहाँ कहाँ से गुजरेगी यात्रा- बता दें कि,तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह पग यात्रा केरल के तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और नीलांबूर जाएगी.इसके बाद कर्नाटक के मैसूर, बेल्लारी,रायचुर, तेलंगाना जामोद,मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचेगी फिर,पैदल यह यात्रा राजस्थान के कोटा,दौसा,अलवर,उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर, दिल्ली -हरियाणा के अंबाला,पंजाब के पठानकोट होते हुए जम्मू होते हुए श्रीनगर पहुंचेगी. जहां यात्रा का समापन होगा. [caption id="attachment_3351" align="alignnone" width="300"] यात्रा में राहुल गांधी,छ ग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य(फ़ाइल फ़ोटो यात्रा)[/caption]  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें