ब्रेकिंग

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

राज्य से मिटे हर सनातनी के माथे पर लगा कलंक,आओ करें टोका- टाकी!

गरज चमक के साथ पड़ें छींटे

सूचना

: ज्ञानवापी के बाद अब यूपी के एक और मस्जिद में शिवलिंग होने का दावा,लगाई गई है याचिका

Admin

Sat, Sep 3, 2022

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग होने के दावे के बाद अब बदायूं की जामा मस्जिद में नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया गया है. इस संबंध में बदायूं की सिविल कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसे सिविल कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.

 

अखिल भारतीय हिंदू महासभा (एबीएचबी) की याचिका पर सुनवाई करते हुए एक सिविल कोर्ट ने शुक्रवार को मामला दर्ज करने का आदेश भी दिया है.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की ख़बर के अनुसार, याचिका में दावा किया गया है कि बदायूं स्थित जामा मस्जिद परिसर वास्तविकता में एक हिंदू राजा का किला था. याचिका में दावा किया गया है कि जामा मस्जिद की मौजूदा संरचना नीलकंठ महादेव के एक प्राचीन मंदिर को ध्वस्त करके बनाई गई है.

कोर्ट ने इस संबंध में जामा मस्जिद के इंतेज़ामिया समिति, उत्तर प्रदेश सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड, उत्तर प्रदेश पुरातत्व विभाग, केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, बदायूं ज़िला मजिस्ट्रेट और राज्य के प्रमुख सचिव को भी अपना जवाब दाख़िल करने को कहा है. इस मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को की जाएगी. यह याचिका आठ अगस्त को दायर की गई थी.

Courtesy:BBC

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें