ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: दुबई में सबसे मंहगे इस खूबसूरत व चर्चित घर के आखिर कौन है खरीदार,क्या मुकेश अंबानी हैं?

Admin

Sat, Aug 27, 2022

 दुबई के सबसे महंगे घर के खरीदार क्या मुकेश अंबानी हैं?

[caption id="attachment_2786" align="aligncenter" width="300"] मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ(फ़ाइल फ़ोटो).[/caption]

दुबई में अब तक के सबसे महंगे घर का सौदा सुर्खियों में है. इस घर की कीमत लगभग 8 करोड़ डॉलर (640 करोड़ रुपये) बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर का ख़रीदार रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को बताया जा रहा है. मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन हैं.

इकोनॉमिक टाइम्स ने इस ख़बर को, डील से जुड़े दो लोगों के हवाले से लिखा है.

अख़बार लिखता है, "पाम जुमेइराह की इस प्रॉपर्टी को इस साल की शुरुआत में मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए ख़रीदा गया था."

ये जानकारी, इस डील से जुड़े एक शख़्स ने नाम न छापने की शर्त पर अख़बार से साझा की है.

बीच-साइड (समुद्र-तट) पर मौजूद ये हवेली हाथ के आकार वाले मानव-निर्मित द्वीप समूह के उत्तरी हिस्से में है. इस मेंशन में 10 बेडरूम हैं, एक निजी स्पा है, इनडोर और आउटडोर पूल है.

स्थानीय मीडिया में इस मेंशन के बिकने की चर्चा तो है लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि इसका ख़रीदार कौन है.

धनाढ्य लोगों के बीच दुबई एक लोकप्रिय बाज़ार के रूप में उभरा है. इसका एक बड़ा कारण गोल्डन वीज़ा तो है ही साथ ही विदेशियों के घर ख़रीदने पर प्रतिबंधों में मिलने वाली ढील ने भी दूसरे देशों के लोगों को यहां निवेश करने के लिए आकर्षित किया है.

ब्रिटिश फ़ुटबॉलर डेविड बेकहम अपनी पत्नी विक्टोरिया के साथ, और बॉलीवुड में किंग ख़ान के नाम से मशहूर शाहरुख ख़ान, अंबानी के इस घर के पड़ोसी होंगे.

 अनंत अंबानी, मुकेश अंबानी के तीन बच्चों में सबसे छोटे हैं. मुकेश अंबानी अब धीरे-धीरे अपने कारोबार की बागडोर अपने बच्चों के हाथ में सौंप रहे हैं. अंबानी परिवार रीयल-एस्टेट में अपना दख़ल बढ़ा रहा है. अख़बार से बात करने वाले सूत्र के मुताबिक़, मुकेश अंबानी के तीनों ही बच्चे अपने दूसरे घर के लिए पश्चिमी देशों को विकल्प के तौर पर देख रहे हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें