कोरोना ब्रेकिंग : अब तक हुई 15 मौतों से बढ़ने लगी चिंता,रहें सतर्क!

Editor
Fri, May 30, 2025
Corona updates : Covid-19 is back ...15 Death
दिल्ली- भारत में फिर से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते पॉजिटिव केसों से चिंता भी बढ़ने लगी है। लगातार मौतों में इजाफा हो रहा है। खासकर केरल व महाराष्ट्र में। पिछली बार भी केरल,महाराष्ट्र,दिल्ली और छत्तीसगढ़ में ज्यादा पेसेंट पाए गए थे। इस बार भी केरल व महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मरीज अधिक देखे जा रहे हैं,जो चिंता का विषय है। अभी तक कुल 15 मौतें हो गई हैं। सावधानी रखना बेहद जरूरी है।
भारत में मिले कोविड-19 के 4 नए वैरिएंट
भारत के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में चार नए वैरिएंट मिले हैं। ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत से जिन वैरिएंट की सीक्वेंसिंग की गई है, वे LF.7, XFG , JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज के हैं।
बाकी जगहों से नमूने लेकर सीक्वेंसिंग की जा रही है, ताकि नए वैरिएंट की जांच की जा सके। मामले बहुत गंभीर नहीं हैं और लोगों को चिंता नहीं करनी चाहिए, बस सतर्क रहना चाहिए।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने भी इन्हें चिंताजनक नहीं माना है। हालांकि, निगरानी में रखे गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है। चीन सहित एशिया के दूसरे देशों में कोविड के बढ़ते मामलों में यही वैरिएंट दिख रहा है।
NB.1.8.1 के A435S, V445H, और T478I जैसे स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन अन्य वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैलते हैं। इन पर कोविड के खिलाफ बनी इम्यूनिटी का भी असर नहीं होता।
भारत में कोविड का JN.1 वैरिएंट सबसे आम है। टेस्टिंग में आधे से ज्यादा सैंपल में यह वैरिएंट मिलता है। इसके बाद BA.2 (26 प्रतिशत) और ओमिक्रॉन सबलाइनेज (20 प्रतिशत) वैरिएंट के मामले भी मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन