: यलो यलो हैप्पी यलो के साथ हेरिटेज में मनाया गया यलो डे
Admin
Fri, Jun 24, 2022दुर्ग- शहर के हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में प्री प्राइमरी के छात्रों को "यलो" यानी पीले रंग की वस्तुओं व फलों की पहचान करा यलो डे मनाया गया। शुक्रवार को इस मौके पर सभी बच्चे पीले रंग की ड्रेस में स्कूल पहुंचे थे।वहीं कक्षाओं को भी पीले रंग के गुब्बारे व पीली रंग की पन्नियों एवं गुब्बारों से सजाया गया। स्कूल की टीचर राजवंत कौर ने बच्चों को पीले रंग के फलों व गुब्बारों सहित अन्य पीली बस्तुओं की पहचान कराते हुए पीले रंग (यलो कलर) का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
