ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: लखनऊ ब्रेकिंग- कुख्यात गैंगस्टर के शूटर जीवा माहेश्वरी की कोर्ट परिसर में गोली मारकर की गई हत्या

 Lukhnow Breaking,Jeeva murder case   लखनऊ- राजधानी लखनऊ में दिन दहाड़े गोली मरकर हत्या की खबर ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कुख्यात माफिया मुख़्तार अंसारी के करीबी रहे संजीव जीवा माहेश्वरी की कोर्ट परिसर में गोली मरकर हत्या कर दी गई है।इस अंजाम में वकील के ड्रेस का इस्तेमाल किया गया।अदालत परिसर में इस कांड से कई सवाल खड़े किये जा रहे हैं. यह घटना राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना का है. इस फायरिंग में एक बच्ची और एक महिला को भी गोली लहणे की बात सामने आई है।घटना के दौरान एक शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जो कि जौनपुर के केराकत का निवासी है और विजय यादव नाम है। गोली लगने पर संजीव जीवा की मौत मौके पर ही हो गई.संजीव जीवा पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। उसका कनेक्शन मुख़्तार अंसारी के साथ रहा है। जो की लखनऊ की जेल में बंद था। कोर्ट में उसको पेश करने पुलिस ले गई थी जहाँ उसकी गोली मरकर हत्या कर दी गई।
 जीवा पर ५ राउंड फायरिंग की गई है।बता दें कि बीजेपी विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में जीवा को उम्र कैद हुई थी, २००५ के कृष्णानद राय मर्डर केस में भी जीवा का नाम सामने आय था। संजीव की पत्नी पायल माहेश्वरी ने हत्या किये जाने की आशंका पहले ही जाता चुकी थी। इसके लिए पायल ने चीफ जस्टिस ऑफ इण्डिया से अपने पति की सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी।
[caption id="attachment_4641" align="aligncenter" width="300"] लखनऊ कोर्ट के बाहर घटना के बाद लगी भीड़(फ़ोटो)[/caption]

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें