: 72 वर्षीय कांग्रेसी राजनीतिक सलाहकार पी पी माधवन पर दुष्कर्म का केस हुआ पंजीबद्ध
नईदिल्ली - कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पीपी माधवन पर एक दलित महिला ने छेड़छाड़ और रेप का आरोप लगाया है। दिल्ली स्थित उत्तम नगर थाने में उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि, नौकरी का झांसा देकर उसके साथ माधवन ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया है। मामले में पीपी माधवन पर बलात्कार की धारा 376 और जान से मारने की धमकी धारा 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने माधवन को गिरफ्तार नहीं किया है वहीं माधवन ने अपने ऊपर लगे आरोपों के गलत बताया है।शिकायत के मुताबिक, माधवन पर शादी और नौकरी का झांसा देकर एक दलित महिला से रेप करने का आरोप लगाया गया है. सूत्रों ने कहा कि महिला के पति जिनकी साल 2020 में मौत होगई, दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में मजदूर के रूप में काम करते थे.
महिला ने लगाए ये आरोप
महिला कहा है कि 'मैंने उनसे कहा कि मुझे नौकरी की ज़रूरत है और उन्होंने मेरी सहायता का वादा किया।
21 जनवरी, 2022 को उन्होंने मुझे इंटरव्यू के लिए बुलाया। मेरे सभी कागजात देखने के बाद माधवन ने मुझसे कई सवाल पूछे और फिर कहा कि वह मुझसे शादी करना चाहते हैं।इस पर मैंने हां कह दिया, इसके बाद उन्होंने मुझे फिर मिलने के लिए बुलाया। वो मुझे एक कार में लेने आए और इसके बाद चालक को वहां से जाने को कह दिया। उन्होंने मेरा यौन शोषण किया और मेरे साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की। जब 'मैंने इस पर आपत्ति जताई तो वह नाराज हो गए और मुझे सड़क पर अकेला छोड़ दिया।'
मेरे पास बेगुनाही के सबूत: माधवन
अपने ऊपर लगे आरोपों को पीपी माधवन ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि, 25 जून को उत्तम नगर थाने के SHO के सामने पेश हुए थे और अपना स्पष्टीकरण दे दिया था।इसके बाद उन्हें जाने के लिए कहा। माधवन इस पूरे मामले को राजनीति प्रेरित बताया और कहा कि मेरे पास यह प्रदर्शित और स्थापित करने के लिए सबूत हैं कि शिकायत राजनीतिक प्रतिशोध के चलते की गई है।विज्ञापन
विज्ञापन