ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ पड़ रहे छापे: आयकर विभाग की टीम ने माइनिंग अधिकारी के घर मारी रेड

Income Tax Raid:  इधर, एकतरफ बेतहाशा मंहगाई से लोगों का जीविका चलाना मुश्किल हो रहा है,तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों के पास बेतहासा धन संपदा,रुपया मिलना अनियमितता को दर्शाता है। राज्य में लगातार पड़ रहे छापे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अभी हाल ही मे छापे की भविष्यवाणी भी कर दी थी,अब सच भी हो गया। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड आखिरकार सीएम के आशंका जताने के दो दिन बाद पड़ भी गई।  [caption id="attachment_3148" align="aligncenter" width="300"] IT की रेड करने घर मे घुसते टैक्स डिपार्टमेंट के अफसर(फ़ोटो सोशल मीडिया)[/caption] रायपुर  - छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने जगदलपुर और अंबिकापुर के माइनिंग अफसरों के घर दबिश दी है। आयकर विभाग की टीम ने जिला खनिज अधिकारी एसएस नाग के धरमपुरा स्थित निवास पर छापा मारा है। आईटी के रेड से माइनिंग विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारी सप्ताह भर पहले ही बस्तर में पदस्थ हुआ है।  छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है। जांच का दायरा बढ़ते हुए अब बस्तर और अंबिकापुर जिलों तक पहुंच गई है। गुरुवार को आईटी के अफसरों ने माइनिंग विभाग के अफसरों के घरों में छापे मारे हैं। जगदलपुर में पदस्थ खनिज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एसएस नाग के घर छापा मारा है। नाग धरमपुरा स्थित रामा रेसीडेंसी कॉलोनी में रहते हैं। वहीं अंबिकापुर में सहायक खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के डिगमा स्थित सरकारी आवास में जांच चल रही है। दोनों अफसरों के घरों में सुबह आईटी के अफसरों की टीम पहुंची है। मिली जानकारी के मुताबिक एसएस नाग की सप्ताहभर पहले ही जगदलपुर में डिप्टी डायरेक्टर माइनिंग पोस्टिंग हुई है। वह धरमपुरा स्थित रामा रेसीडेंसी कॉलोनी में निवास करते हैं। सुबह 6 बजे रायपुर से आई टीम के अफसरों ने जांच की कार्रवाई शुरू की है। घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। घर से किसी को बाहर और बाहर से किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। वहीं सहायक खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के अंबिकापुर के डिगमा स्थित घर में सर्वे की कार्रवाई जारी है। आईटी के अफसर दस्तावेज समेत गहने और बैंक डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं। रेड की इस कार्रवाई से स्थानीय प्रशासन और पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। आईटी के अफसर सिर्फ जांच की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें