ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

CORONA UPDATES CHHATTISGARH : प्रदेश में तेजी से फैल रहा कोविड,सावधानी जरूरी

Editor

Wed, Jun 4, 2025

रायपुर (छत्तीसगढ़) - फिर से पूरे देश में कोरोना फैलने लगा है। देश भर की स्थिति यदि देखी जाय तो अभी तक 4000 के पार कोविड संक्रमित पाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। राज्य में कोविड के 4 नए केस और सामने आए हैं। जिनमें से 3 केस रायपुर के और एक केस बिलासपुर का है। इसी के साथ राज्यभर में 15 से ज्यादा केस कोविड के मिले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार,राजधानी रायपुर में कल 3 नए मरीज मिले थे और इससे पहले 7 नए केस चिन्हांकित किये गए थे। गौरतलब बात यह है कु इनमें से कोई भी मरीज कहीं बाहर से नही आया यानि उन लोगों की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री देखने को नही मिली है। कुल 10 मरीज देखे गए हैं। जिसमें 9 को होम कोरोटाइन किया गया है और एक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

रायपुर के अलावा पड़ोसी जिला दुर्ग और बस्तर में भी कोविड के पेसेंट पाए गए हैं। रायपुर में ज्यादा मरीज मिले हैं तो वहीं बिलासपुर और बस्तर में एक एक संक्रमित पाए गए हैं ।

स्वास्थ्य विभाग और जानकारों के अनुसार,सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। भीड़ भाड़ वाली जगहों से बचें और सैनिटाइजर, मास्क का उपयोग करें। यदि बहुत आवश्यक न हो तो घर से न निकलने की सलाह एक्सपर्ट दे रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें