ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: राजधानी से सटे अमलेश्वर में व्यवसायी की हत्या कर लूट ले गए जेवरात : प्रदेश में बढ़ते जा रहे अपराध पुलिस के लिए बना चुनौती.

रायपुर- आये दिन प्रदेश में अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है.लूट,हत्या,ठगी,आर्थिक अपराध,चोरी,सट्टा,शराबखोरी आदि दुष्कृत्य बढ़ता ही जा रहा है.प्रशासनिक अधिकारियों के लिए यह परेशानी का सबब बन गया है.आज भी जघन्य हत्या की घटना सामने आई है । जो कि राजधानी से सटे अमलेश्वर थाने की है.थानांतर्गत तिरंगा चौक के पास समृद्धि ज्वेलर्स में कुछ बदमाशों ने घुसकर लूट पाट की और 52 वर्षीय दुकानदार की निर्मम हत्या कर दी.घटना गुरुवार दोपहर 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है. दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज से जो दृश्य सामने आया है,उसमे एक शॉप में दो नौजवान घुसते नजर आ रहे हैं.घुसते ही काउंटर पर बैठे व्यक्ति को घसीटते हैं बल पकड़ कर मारपीट करते हुए उसे खून से लथपथ कर देते हैं,और वह अधेड़ वहीं ढेर हो जाता है और लुटेरे बैग लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं.एक व्यक्ति और दिखता है जो कि बाहर के नजारे व माहौल से अंदर घुसे डकैतों को अवगत कराते हुए दिखता है. हालांकि,पुलिस मौके पर पहुंचकर अपना कागजी करवाई की है.दुर्ग एसपी भी डॉ अभिषेक पल्लव भी पहुंचकर जांच करने जुटे रहे.अभी तक कोई सुराग नही लग पाया है. सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,उसका लिंक नीचे दिया गया है. https://www.facebook.com/100001374917188/posts/pfbid025RtwFTRZGUj76Zqefm9NcmdEVNQyzr1fqbkDvEJNNxsrnnL4eEQw8kV9BwVhmAAVl/ बढ़ते अपराध के पीछे की वजह क्या है इस पर काफी चिंतन करने के बाद दुर्ग के सामाजिक कार्यकर्ता अजीत सिंह का कहना है कि,बढ़ती बेरोजगारी और नशाखोरी ही इसकी वजह समझ मे आती है.आये दिन सट्टा के अपराधी स्कैंडल रूप में पकड़े जा रहे हैं। जुआं,चोरी,अवैध शराब के सप्लायर जैसे अपराधियों को पुलिस पकड़ रही है लेकिन पुलिस-प्रशासन का खौफ बदमाशों में नही दिख रहा है. अभी हाल ही में राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री ने स्वयं सभी जिलों के एसपी व कलेक्टर्स की मीटिंग इसी अपराध को खत्म करने की ली थी और अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का आदेश भी दिया था.सीएम ने सभी जिलों के एसपी व कलेक्टरों की बैठक लेते हुए जनकल्याणकारी कार्यों पर फोकस करने तथा अपराधों पर अंकुश लगाने का दिया निर्देश लेकिन महज बैठक हाल तय सीमित उस आदेश पर अपराध भारी पड़ता दिख रहा है. शांतप्रिय छत्तीसगढ़ अब अपराध का गढ़ बनता जा रहा है.पुलिस भी ऐसे शातिरों को पकड़ने में निष्क्रिय व मजबूर दिखाई पड़ती है.एक तरफ आर्थिक अपराध पर शिकंजा कसा जा रहा है,अधिकारियों के घर पर ईडी का पहरा है तो दूसरी ओर आम जनता व व्यापारी लूट के शिकार होते जा रहे हैं.इस पर शिकंजा कसने में सरकार विफल क्यों है यह खुद आंकलन करने का विषय है शासन प्रशासन स्तर पर.कुछ भी हो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का यह रूप तो नही हो सकता? गौरतलब यह भी है कि प्रदेश के डीजीपी भी अपराधों पर कंट्रोल करने को लेकर भिलाई में पुलिस कप्तानों की मीटिंग ले चुके हैं. राज्य के डीजीपी अशोक जुनेजा पहुंचे भिलाई,बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण पाने ली अफसरों की बैठक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें