ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: दुर्ग ; दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न

बीआरओ सतनाम सिंह पनाग ने लिया बैठक - दुर्ग में कांग्रेस संगठन की मीटिंग चुनाव प्रक्रिया को लेकर आयोजित की गई थी ।दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल,बी आर ओ सतनाम सिंह पनाग ,महापौर धीरज बाकलीवाल,शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता देवेश मिश्रा, की विशेष उपस्थिति में हुई। बीआरओ सतनाम सिंह पनाग ने संगठन चुनाव -2022 के संबंध में विस्तार से बूथ से लेकर ब्लाक स्तर तक चुनाव प्रक्रियाओं को बतलाया साथ ही पदाधिकारियों को चुनाव को लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न कराने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा ने संगठन चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की रिती निति के अनुसार निष्पक्ष लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न कराने की बात कही।बैठक का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने व आभार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ने किया।बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा,महापौर धीरज बाकलीवाल, जिलाध्यक्ष गया पटेल,अब्दुल गनी ने भी सम्बोधित किया।इस बैठक में दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, बीआरओ सतनाम सिंह पनाग, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव,एम आई सी मेंबर अब्दुल गनी,संजय कोहले, हमीद खोखर,ऋषभ जैन, मनदीप सिंह भाटिया,मनी गीते,भास्कर कुंडले,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, दक्षिण ब्लॉक प्रवक्ता डॉ. भूपेंद्र वर्मा,आई टी सेल अध्यक्ष निकिता मिलिंद,प्रकाश गिते, दक्षिण ब्लॉक महिला अध्यक्ष प्रियंका मोडघरे, पिंकी झा, सुनीता चौहान, चंद्रमोहन गभने,आरिफ रजा,कन्या ढीमर,आयूब खान,राजकुमार पाली,दीपक जैन,कुलविंदर कौर, इरशाद रिजवी,खुशबू साहू, वाहिद चौहान, राकेश साहू,रफ़ीक खान, बच्चा खान, सतीश पांडे,आर एन सेनापति, बंटी नवरंग, देवेन्द्र मारकंडे,के डी देवांगन,शमीम अहमद, कमलेश नागरची, डॉ शिल्पी सदाबहार,धर्मेंद्र महानंद एवं सभी कांग्रेस जन उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें