ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: बेटियों की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर,"हमर बेटी-हमर मान"अभियान की सीएम ने की शुरुवात

रायपुर- जिस राज्य व समाज मे नारी अस्मिता की रक्षा प्रबल हो वह राज्य सजग व सभ्यता की श्रेणी में शुमार होता है। छत्तीसगढ़ राज्य में अब महिलाओं की सुरक्षा,बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार चुस्त व सजग हो रही है। इसी संदर्भ को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। [caption id="attachment_3464" align="aligncenter" width="300"] छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल(फ़ाइल फ़ोटो)[/caption] सीएम भूपेश बघेल ने राजधानी में यह ऐलान किया है कि अब बेटियों की सुरक्षा को लेकर कड़ाई बरती जाएगी जिसके लिए,"हमर बेटी-हमर मान"अभियान की शुरुवात करने की घोषणा की है। इस अभियान से बेटियों की सुरक्षा को सुदृढ व संवेदनशील बनाया जाएगा। एक हेल्पलाइन नम्बर जारी करने की भी घोषणा सीएम ने किया है। इसकी जानकारी ट्वीट कर भी दी गई है- https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1573225742850478080?t=9OodZmsLF2gMnEdKDro1RQ&s=19 भूपेश बघेल ने कहा कि महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार काफी गंभीर है। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1573227735559847937?t=PmkWh4qKKeNP8oEcfK6uFQ&s=19 इस अभियान के तहत स्कूलों,कालेजों में बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे,गुड टच-बैड टच का ज्ञान कराया जाएगा।इसके लिए महिला पुलिस अधिकारी जागरूकता अभियान को बल देंगीं,तथा जागरूकता के साथ ही महिलाओं,बच्चियों की उपस्थिति वाली जगहों पर महिला पुलिस पेट्रोलिंग की स्पेशल टीम भी दुरुस्त रहेगी। साथ ही महिला अपराधों की विवेचना भी महिला विवेचक अधिकारीयों के द्वारा प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। आई जी रेंज के अधिकारी इस पर विशेष नजर रखेंगे। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1573226281096957952?t=7o3h0loPHQsRuuUMWpprxQ&s=19 पहले भी चलता रहा है जागरूकता अभियान- बता दें कि प्रदेश में पहले भी नारी सुरक्षा को लेकर उन्हें सशक्त बनाने का अभियान गतिशील रहा है। स्पेशल पुलिस रक्षा टीम द्वारा जागरूकता विषयक जानकारी स्कूल कालेज की बच्चियों को दी जाती रही है। सेल्फ डिफेंस और वूमेन हेल्पलाइन नंबर के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अभियान चलता रहा है। सरकार तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा संयुक्त तत्वावधान में "नारी सम्मान-मेरा अभियान" जैसे कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। इसमे जनसुनवाई फाउंडेशन भी एक सजग प्रहरी के रूप में आगे रही है। जिसके तहत स्कूल,कॉलेजों एवं गाँव गाँव मे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाई जाती रही है,जिसमे पुलिस की रक्षा टीम व मनोवैज्ञानिक चिकित्सकों की उपस्थिति होती रही है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें