: सीजी बोर्ड का परीक्षा परिणाम-लड़कियों ने फहराया परचम.12th में विधि भोसले और 10th में राहुल यादव बने स्टेट टॉपर
CG Board Class 10th & Class 12th Result 2023 रायपुर(छत्तीसगढ़)- साल भर की पढ़ाई का नतीजा घोषित हो गया है.छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है.इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है.10 वीं और 12 वीं के बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत ज्यादा रहा है.
परीक्षा परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के कार्यालय से किया.प्रेस कांफ्रेंस में परिणाम की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस बार कक्षा 10 में लड़कियों का पास प्रतिशत 79.16 रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 75.26 प्रतिशत रहा है. इसी तरह कक्षा 12 वीं में भी लड़कियों ने बाजी मारी है.जिसमे लड़कियों का पास प्रतिशत 83.64 रहा तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 75.56 फीसदी रहा.
12 वीं बोर्ड में रायपुर राजधानी की विधि भोसले ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनीं तो वहीं 10 वीं में राहुल यादव ने प्रदेश टॉप किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन