ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: पौधे रोप कर विधायक,महापौर व निगम आयुक्त ने शहर को हरियर बनाने शहरवासियों से की अपील

दुर्ग नगर निगम . पौधरोपण कार्यक्रम 6 जुलाई 2022  दुर्ग  - शहर सरकार ने 113 पौधे लगाकर सांकेतिक पंचतत्व की पूरी की गिनती -  राज्य शासन की मंशा के अनुरूप एवं जिला प्रशासन व नगर निगम की सहभागिता से वार्ड 21 हनुमान नगर गार्डन,महिला स्व शक्ति केंद्र एवं सिविल लाइन पांच बिल्डिंग कृष्ण कुंज समेत विभिन्न जगहों में पौधरोपण किया गया। विधायक अरुण वोरा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर. एन. वर्मा,महापौर धीरज बाकलीवाल,कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा,आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, सभापति राजेश यादव,पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा,जयश्री जोशी,वार्ड पार्षद अरुण सिंह ने चंपा,कदंब,कोनोकार्पस,नीम, बादाम,गुलमोहर आदि 113 पौधे रोपे गए। [caption id="attachment_2025" align="aligncenter" width="300"] दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल[/caption]   इस दौरान पार्षद अमित देवांगन, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह,निखिल खिचरिया, समेत स्कूली बच्चे मौजूद थे। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि पौधे थोड़े बड़े आकार के जब हों तो डिवाइडर में चंपा के पौधे के साथ ही बीच में कनेर आदि के पौधे भी लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पौधों को सहेजना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए ट्रीगार्ड वगैरह लगाए जाएंगे। महापौर ने जन जन से पौधे लगाने अपील की-  महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर वासियों से अपील किया है कि हर व्यक्ति अपने अपने घर के आसपास कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। कहा कि पौधों के बढ़ जाने से इस रास्ते व गार्डनों की खूबसूरती काफी बढ़ जाएगी। पिछले दो सालों में शहर के महत्वपूर्ण सड़कों के किनारे पौधे लगाये गये हैं।उन्होंने ये भी कहा कि शहर को हरा भरा करने व्यक्ति वृक्षारोपण की ओर कदम बढ़ाए।पर्यावरण प्रकृति से प्राप्त एक अनमोल घरोहर है। अन्य पौधों को देखकर कहा कि,यह पौधे काफी बढ़ गये हैं और पूरा रास्ता काफी खूबसूरत हो गया है। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि वन होम वन ट्री महा अभियान के दौरान नागरिको ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया घर- घर नागरिको को लगभग सैकड़ो पौधे वितरण किया गया है।उन्होंने कहा हमारा कर्तव्य है कि हम अपने शहर के पेड़ पौधों को सुरक्षित कर शहर को हरा भरा बनाए। [caption id="attachment_2024" align="aligncenter" width="300"] पौधरोपण करते हुए महापौर धीरज बाकलीबाल व निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे[/caption]

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें