: ट्रेनों में लटक कर भविष्य गढ़ने निकले युवाओं में 30 फीसदी नही दे सके परीक्षा.
Admin
Sun, Oct 16, 2022
लखनऊ- युवाओं के लिए कैरियर बनाना और शिक्षा का परिणाम तय कर नौकरी के लिए संघर्ष करना आज उत्तरप्रदेश के 75 जिलों में देखने को मिला.उत्तरप्रदेश सरकार ने कोरोना काल के बाद राज्य में आयोजित समूह ग की सबसे बड़ी परीक्षा रविवार को ली.जिसमे कुल 37 लाख आवेदन किये गए थे.यह परीक्षा UP PET 2022 के नाम से आयोजित की गई. जो कि दो पाली में सम्पन्न हुई.
कोरोना काल के बाद आयोजित सबसे बड़ी परीक्षा में नही पहुंच सके 30 फीसदी परीक्षार्थी.
यह रोजगार परक परीक्षा व्यापक स्तर पर आयोजित की गई थी जिसमे प्रदेशभर से लगभग 37 लाख युवाओं ने फार्म डाला था लेकिन 30 फीसदी से ज्यादा बच्चे अनुपस्थित रहे। इसका कारण गृह जनपद से अन्यत्र जनपदों में परीक्षा केंद्र दिया जाना बताया जा रहा है.
भीड़ काफी ज्यादा होने से युवाओं में असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ा जिससे अधिकांश परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों तक ही पहुंच सके . हालांकि, ट्रेनों में भीड़ खचाखच रही बावजूद इसके ट्रेनों में लटक कर गन्तव्य स्थल तक पहुंचने को मजबूर दिखे युवा. हालांकि यूपी सरकार ने परिवहन विभाग की ओर से 600 बसों का अतिरिक्त परिचालन कराया था ताकि परीक्षार्थियों को यातायात में परेशानी न हो सके.
परीक्षा में शामिल होने के लिए ट्रेनों से जा रहे युवाओं का वीडियो वायरल हुआ,जिसमे काफी युवा ट्रेन में लटककर यात्रा करते दिखे.इस पर विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर तंज कसते हुए हमला बोला है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमे पीएम मोदी पर बेरोजगारी को लेते हुते वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. हालांकि यूपी मुख्यमंत्री कार्यालय से इसका जबाब देते हुए पोस्ट की गई फ़ोटो को तथाकथित व भ्रामक बताते हुए झूठा करार दिया है और कहा है कि छल करने वालों की मंशा समझ मे इससे आती है.
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1581220827449610240?t=NXyIDwkTagrBX5BwjrBR4w&s=19
विज्ञापन
विज्ञापन