ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

बड़ी खबर - भगवान कृष्ण की धरती पर गो रक्षक फरसा बाबा की हत्या : शंकराचार्य ने योगी सरकार की कथनी करनी पर उठाए सवाल

Editor

Sat, Mar 21, 2026

मथुरा- गौ रक्षक ही जब मौत के घाट उतारे जाने लगे तब गो रक्षा को लेकर सवाल और गहरा जाता है। खासकर, उत्तरप्रदेश में जहां गोरक्ष पीठ के महंत स्वयं मुख्यमंत्री हों। इन दिनों गो माता की हत्या प्रतिबन्ध को लेकर जोर शोर से आवाज उठाई जा रही है। गो माता राष्ट्र माता बनाने का अभियान तेज है,और ऐसे में एक प्रतिष्ठित गो रक्षक की हत्या हो जाना कई सवालों को जन्म देती है। इस पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए यूपी सरकार की मंशा पर कथनी और करनी पर सवाल खड़ा किया है।

मथुरा में प्रसिद्ध गौरक्षक 'फरसा वाले बाबा' की मृत्यु के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश सरकार को कड़े शब्दों में घेरा है. उन्होंने कहा कि 'प्रदेश सरकार दावा करती थी कि यहां गाय को कोई खरोंच तक नहीं मार सकता, लेकिन अब तो साक्षात गौरक्षकों पर ही जानलेवा हमले किए जा रहे हैं'

शंकराचार्य ने इस वारदात पर गहरा आक्रोश और नाराजगी व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और कठोरतम कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने ये भी कहा की, 'यह वारदात गौरक्षकों के मनोबल पर एक बड़ा प्रहार है जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता'

बता दें कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गो माता के प्रतिष्ठार्थ बीते दिनों 11 मार्च को राज्य की राजधानी लखनऊ में धर्मयुद्ध का शंखनाद भी कर चुके हैं। आगामी 3 मई से वह उत्तर प्रदेश की यात्रा पर निकलकर गो माता के सम्मान के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। इस माहौल से वैसे भी योगी सरकार बैक फुट पर देखी जा रही थी। और आज की घटना ने आग को और तेज कर दिया है।

हालांकि,योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि वारदात को अंजाम देने वाले को ढूंढकर कड़ी से कड़ी सजा देगी। पुलिस ने इसे दुर्घटना बताया है। सड़क जाम कर गो भक्तों ने अपना रोष प्रकट किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें