: नगर निगम प्रयागराज पर ओबीसी का होगा कब्जा,8 में से 6 नगर पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित
Admin
Tue, Dec 6, 2022प्रयागराज- नगर निगम चुनाव की आरक्षण सीट को लेकर चल रही उहापोह पर अब विराम लग गया.आरक्षण सीट का खुलासा कर सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए नगर निगम प्रयागराज की सीट ओबीसी के लिए आरक्षित कर दी गई.तो वहीं 8 नगर पंचायतों में से 6 को महिलाओं के लिए आरक्षित कर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया गया है.
यदि आरक्षण में अब कोई बदलाव नही किया गया तो पहली बार प्रयागराज की महापौर सीट पर ओबीसी की होगी.यह अब तक के नगर निगम के चुनाव का पहला मौका होगा.
नगर निगम के गठन के बाद 1995 में चुनाव हुआ. पहला मौका था जब जनता ने महापौर चुना,उस वक्त यह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हुई थी और डॉ रीता बहुगुणा जोशी पहली महिला महापौर चुनी गई थीं.2000 में डॉ केपी श्रीवास्तव,2006 में चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह उसके बाद महिला आरक्षित सीट पर अभिलाषा गुप्ता नन्दी बनीं।2017 में दुबारा अभिलाषा गुप्ता नन्दी महापौर बनीं.अब 2022 में यह सीट ओबीसी के लिए आरक्षित कर दी गई है.
पहली बार सूबे की नगर पंचायतों में सबसे ज्यादा महिलाएं होगीं अध्यक्ष-
नगर पंचायतों में इस बार महिला अध्यक्षों को बैठाया जाएगा. जिले की 8 नगर पंचायतों में से 6 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं.जिसमे शंकरगढ़,हंडिया,लालगोपालगंज, कोरांव, सिरसा,भारतगंज महिलाओं के खाते में होंगी तथा मऊआइमा और फुलपुर को अनारक्षित किया गया है.
यदि आरक्षण में अब कोई बदलाव नही किया गया तो पहली बार प्रयागराज की महापौर सीट पर ओबीसी की होगी.यह अब तक के नगर निगम के चुनाव का पहला मौका होगा.
नगर निगम के गठन के बाद 1995 में चुनाव हुआ. पहला मौका था जब जनता ने महापौर चुना,उस वक्त यह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हुई थी और डॉ रीता बहुगुणा जोशी पहली महिला महापौर चुनी गई थीं.2000 में डॉ केपी श्रीवास्तव,2006 में चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह उसके बाद महिला आरक्षित सीट पर अभिलाषा गुप्ता नन्दी बनीं।2017 में दुबारा अभिलाषा गुप्ता नन्दी महापौर बनीं.अब 2022 में यह सीट ओबीसी के लिए आरक्षित कर दी गई है.
पहली बार सूबे की नगर पंचायतों में सबसे ज्यादा महिलाएं होगीं अध्यक्ष-
नगर पंचायतों में इस बार महिला अध्यक्षों को बैठाया जाएगा. जिले की 8 नगर पंचायतों में से 6 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं.जिसमे शंकरगढ़,हंडिया,लालगोपालगंज, कोरांव, सिरसा,भारतगंज महिलाओं के खाते में होंगी तथा मऊआइमा और फुलपुर को अनारक्षित किया गया है.विज्ञापन
विज्ञापन