: सीएम योगी को सांसद गांधी ने लिखा पत्र और रखी यह मांग.
Admin
Thu, Apr 6, 2023
वरुण गाँधी का सीएम योगी को पत्र,किसानों को मुआवजा देने की रखी मांग-
पीलीभीत- बीजेपी सांसद वरुण गाँधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के किसानो के संबंध में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर किसानो की फसल की नुकसानी हेतु मुआवजे की मांग की है.उन्होंने वरुण गाँधी ने सीएम योगी को यह लिखा है कि,आपको अवगत कराना है कि मेरे लोकसभा क्षेत्र पीलीभीत - बहेड़ी में लगातार हो रही बेमौसम मूसलाधार बारिश के कारण किसानो की गेंहू की फसल के साथ एनी फसलों का भी काफी नुकसान हुआ है.खासतौर पर गेंहू की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है.जिसकी वजह से अन्नदाता के ऊपर आर्थिक संकट आ गया है .इस दैवीय आपदा के कारण किसानो को आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा है जिसकी वजह से अन्नदाता बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं.इस स्थिति में किसानो के नुकसान का उचित आकलन कर जल्द से जल्द मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए ,जिससे अन्नदाता को राहत मिल सके.
डीएम को भी लिखी है चिट्ठी - वरुण गांधी ने सीएम योगी से अपील की है की जिम्मेदार अधिकारीयों को निर्देश दिया जाय की वे किसानों को हुए नुकसान का आकलन करें.उन्होंने लिखे हुए पत्र में यह भी कहा की 'मेरा आपसे आग्रह है कि इस दैवीय आपदा का तत्काल संज्ञान लेते हुए मेरे लोकसभा क्षेत्र पीलीभीत - बहेड़ी में जहाँ जहाँ बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों का नुकसान हुआ है वहां जल्द से जल्द इस नुकसान का आकलन क्र उचित मुआवजा दिलवाने के लिए संबंधित अधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने का कष्ट करें.सांसद गांधी ने जिलाधिकारी प्रवीण लक्ष्कार को भी चिट्ठी लिखकर किसानो को मुआवजा दिलाने की मांग की है .बता दें कि,उत्तरप्रदेश के कई इलों में पिछले कुछ दिनों से बेमौसम बारिश हो रही है जिससे गेहूं की फसलों का काफी नुकसान हुआ है.
विज्ञापन
विज्ञापन