ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: भगवान राम की नगरी अयोध्या सज गई लाखों भव्य दीयों से,दीपोत्सव में पीएम मोदी बनेंगे विश्व रिकार्ड के साक्षी,करेंगे दीपोत्सव की शुरुवात

अयोध्याधन्य धन्य यह पावन नगरी, धन्य समाज महान,कहाँ तक करें मधुर गुणगान.भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या आज सतरंगी छटाओं को विखरने सजधज कर तैयार है.दीपावली की पूर्व संध्या पर लाखों मिट्टी के दीयों को कतारबद्ध कर जलाने के लिए तैयार कर लिया गया है.दीपोत्सव की शुरुवात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.निर्माणाधीन मन्दिर का निरीक्षण करेंगे.   ह छठा मौका है जब अयोध्या इस दिव्यरूप में सजाई गई है.लेकिन पीएम मोदी पहली बार इस खास मौके पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होंगे.सरयू तट, राजा दशरथ महल,राम की पैड़ी तथा मंदिरों व मठों को सजा कर पूरी अयोध्या नगरी को दीयों की लड़ियों से सजाया गया है. प्रधानमंत्री दीपोत्सव की शुरुवात कर सरयू नदी की भव्य आरती में भी भाग लेंगे तथा मनोरम दृश्य का आनंद भी लेंगे.आरती पूजन कर दीपोत्सव की शुरुवात कर आगे के कार्यक्रमों में बढ़ेंगे और देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देंगे. [caption id="attachment_3805" align="aligncenter" width="300"] दीपों से सजी अयोध्या (फ़ोटो प्रतीकात्मक पूर्व की )[/caption] विश्व के मानस पटल पर अंकित अयोध्या केन्द्रविन्दु होगी जिसमें हजारों पर्यटक साक्षी होंगे दीपोत्सव के.इस दीपोत्सव में लेजर की रोशनी भी खास आकर्षण का केंद्र होगा तथा रेत से बनाये गए रामायण छवियों का भी दर्शन होगा. इस बार जगह जगह पर रेत से स्टेच्यू बनाये गए हैं.भगवान राम,लक्ष्मण,माँ जानकी तथा रामायण के उल्लेखनीय पात्रों को भी इस रूप में सजाया गया है. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी स्टेच्यू बालू से बनाई गई है. जानकारी अनुसार,इस बार सवा लाख दीपक गाय के गोबर से बनाये गए हैं जिनको राम की पैड़ी में प्रज्वलित किया जायेगा.हालांकि,राम की पैड़ी में कुल 15 लाख मिट्टी के दीयों को जलाने की चर्चा है. अयोध्या में विशेष आकर्षण रेत से बनाई गई भगवान राम की जीवनी है जिसमे उनके बाल चरित्र,वनवास जाने के समय नागरिकों से विदा लेने का दृश्य तथा माता शबरी का प्रेम भी अद्वितीय है.लेजर लाइटिंग का विशेष आकर्षण मनोहारी होगा. इस कार्य मे लगे करीब 22 हजार स्वयं सेवकों ने कड़ी मेहनत कर दीपोत्सव की साज सज्जा की है.पूरी अयोध्या राम लला के अद्वितीय दर्शन का आनंद ले रहा है,अयोध्या ही नहीं बल्कि देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां विराजे हैं जो दर्शनाभिलाषी होंगे. रामायण द्वार की झांकी मनोरम सजाई गई है,जो कि दिव्यतम दीपोत्सव का आलिंगन करती नजर आएगी.पीएम नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,सहित हजारों संत व लाखों श्रद्धालुओं सहित पूरी अयोध्या नगरी अनोखी दिव्य दीवाली की बाट जोह रही है जिसका आरंभ कुछ देर बाद सायंकाल से आरंभ हो जाएगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें