: आजादी का अमृत महोत्सव : भइयां की भुइयां में गूंजा भारतमाता का जयघोष,तिरंगा बाइक रैली निकाल युवाओं ने सफल किया हर घर तिरंगा अभियान.
Admin
Mon, Aug 15, 2022[caption id="attachment_2582" align="aligncenter" width="300"]
ग्राम भइयां में 15 अगस्त अमृतमहोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली को रवाना करते हुए भाजपा कोहड़ार मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्र[/caption]
ग्राम भइयां में 15 अगस्त अमृतमहोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली को रवाना करते हुए भाजपा कोहड़ार मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्र[/caption]
आजादी का अमृतमहोत्सव-75 वां स्वतंत्रता दिवस..
प्रयागराज - आजादी का जश्न देश के कोने कोने में दिखा। आजादी के 75 वें वर्ष को अमृतमहोत्सव का नाम दिया गया है। हर घर तिरंगा लहराने का अभियान भारत के आजादी के 75 साल का प्रमुख केंद्र रहा। इसी क्रम में जिले के मेजा तहसील के भइयां गाँव में भी तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई गाँव के ही कोहड़ार मंडल के भाजपा अध्यक्ष गोविंद मिश्र ने की। भारत दर्शन का बेहतरीन गौरव व हर भारतीय की शान है "हर घर तिरंगा अभियान"- ग्राम पंचायत भवन से तिरंगा रैली को रवाना किया गया। ध्वजारोहण के बाद इस रैली को रवाना करते हुए गोविंद मिश्रा ने कहा कि हमारा देश आज तिरँगामय है,देश के कोने कोने में तिरंगा फहराकर देशवासी आजादी का 75 वां साल अमृत महोत्सव के रुप में केंद्र सरकार की अपील पर मना रहे हैं। जो कि निश्चय ही बड़ा दिन है,हर भारतवासी के लिए हर नागरिक के लिए और खासकर उन नौजवानों के लिए जो देश की रीढ़ हैं,जिनमे जज्बा व जुनून है राष्ट्रप्रेम का।मंडल अध्यक्ष ने कहा कि गाँव के युवाओं ने इस बार सुशासन का झंडा तिरंगा थाम कर गांव में भ्रमण कर रहे हैं, जो कि ग्राम योग का संचार करता है। भारत के प्रधानमंत्री का यह उद्घोष है कि हर घर मे तिरंगा लगेगा,तो भइयां गाँव सहित कोहड़ार मंडल के घर घर मे तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा हाथ मे लिए और भारत माता की जय जयकार व जयघोष करते हुए गाँव के हर बस्ती में तिरंगा बाइक रैली का परिचालन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कोल सहित अन्य युवाओं व ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।विज्ञापन
विज्ञापन