: यूपी नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का हुआ एलान
Admin
Mon, Apr 10, 2023
लखनऊ- यूपी में नगर निकाय चुनाव की डेट का ऐलान हो गया है. सूबे में दो चरणों में चुनाव होंगे. चार मई को पहले और दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी, जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे. इस बार 4.32 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे. इससे पहले साल 2017 में हुए चुनाव में 3.35 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाला था.
जानिए आपके जिले में कब वोटिंग होगी.
पहले चरण में इन मंडलों के इन जिलों में होगी वोटिंग
सहारनपुर मंडल के शामली, मुजफ्फरनगर और
मुरादाबाद मंडल के बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और सम्भल
आगरा मंडल में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी
झांसी मंडल में झांसी, जालौन और ललितपुर
प्रयागराज मंडल में कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर और प्रतापगढ़
लखनऊ मंडल के उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर और लखीमपुर खीरी
देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइट, बलरामपुर और श्रावस्ती
गोरखपुर मंडल के गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और कुशीनगर
वाराणसी मंडल के गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर
दूसरे चरण में इन मंडलों के इन जिलों में होगी वोटिंग
मेरठ मंडल के मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत और बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन